Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पशु तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही..घेराबंदी कर पुलिस ने मवेशी लदे पाँच ट्रकों को पकड़ा.!

फतेहपुर:पशु तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही..घेराबंदी कर पुलिस ने मवेशी लदे पाँच ट्रकों को पकड़ा.!
फतेहपुर:खागा पुलिस ने मवेशी लदे ट्रकों को पकड़ा.फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह।

गुरुवार देर रात तक हाइवे में चली पुलिस की घेराबंदी से मवेशी लदे पाँच वाहनों को पुलिस ने पकड़ लिया..जिसमें कुल 130 मवेशी थे..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:गुरुवार रात पुलिस को बड़ी सफलता हाँथ लगी है।हाइवे से गुज़र रहे मवेशी लदे पाँच वाहनों (जिसमें तीन ट्रक व दो डीसीएम शामिल हैं) को रात भर चली धरपकड़ के बाद कब्ज़े में लिया है।साथ ही वाहन चालकों समेत आठ तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  fatehpur news

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:तीन दिन पहले घर से ग़ायब हुआ था युवक..तालाब में मिला शव..!

जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत हाइवे पर खागा कोतवाल आर के सिंह व मझिलगाव चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ हर आने जाने वाले वाहनों पर नज़र बनाए हुए थे।पुलिस को आशंका थी कि यहाँ से मवेशी लदे ट्रक गुज़रने वाले हैं।अचानक से कुछ ट्रक प्रयागराज की तरफ़ से आते हुए दिखाई दिये पुलिस को मौजूद देख वाहन चालकों ने तेज़ रफ़्तार से गाड़ी भगा भागने का प्रयास किया।पुलिस की घेराबंदी मजबूत थी जिसके चलते ट्रक चालक कामयाब नहीं हो सके और पाँचों वाहनों को पुलिस ने पकड़ लिया।वाहन चालक और तस्कर भी भागने में सफल नहीं हो सके पुलिस ने आठों लोगों को पकड़ लिया। fatehpur today news

ये भी पढ़ें-कोरोना:फतेहपुर में गुरुवार को आधा सैकड़ा से ज्यादा नए संक्रमितों की पुष्टि.!

चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात तक पुलिस का अभियान चला है।पाँच वाहनों से कुल 130 मवेशी पकड़े गए हैं।साथ ही आठ लोगों को भी पकड़ा गया है।पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us