Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:चौक जुलूस मामला-जुलूस के ऊपर लगे आरोप बेबुनियाद..पुलिस ने जारी किया घटना के वक्त का वीडियो!

फतेहपुर:चौक जुलूस मामला-जुलूस के ऊपर लगे आरोप बेबुनियाद..पुलिस ने जारी किया घटना के वक्त का वीडियो!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

मुहर्रम से एक रोज पहले रात को निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर कुछ लोंगो की तरफ़ से जुलूस में शामिल लोगों के ऊपर देश विरोधी नारे लगाए जाने का आरोप लगाया गया था।लेक़िन अब उसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:कुछ लोगो द्वारा बनेठी के जुलूस को लेकर जो आरोप जुलूस में शामिल लोगों के ऊपर लगाए गए थे वो ग़लत साबित हुए हैं।फतेहपुर पुलिस द्वारा उसी जुलूस का एक वीडियो जारी किया गया है।लेक़िन इस वीडियो में साफ़ तौर पर देखा और सुना जा सकता है कि जुलूस में शामिल लोग हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

 क्या था पूरा मामला..?

मुहर्रम से एक रोज पहले मुस्लिम समुदाय बनेठी नाम के एक जुलूस को रात्रि के समय निकालता है और यह जुलूस बीते एक सितंबर की रात निकाला गया था।जुलूस निकलने के बाद कुछ लोगों द्वारा यह आरोप लगाए गए कि इस जुलूस में शामिल लोगो ने चौक चौराहे पर देश विरोधी नारे लगाए।जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ने लगा।इस मामले को लेकर जब मुस्लिम समुदाय से बात की गई तो उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि आरोप लगाने वाले लोग फतेहपुर का माहौल खराब करना चाहते हैं।मुस्लिम नेता व एडवोकेट सफीकुल गफ्फार ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए यह कहा था कि हमेसा से फतेहपुर में हिन्दू और मुसलमान मिल जुलकर रहता आ रहा है लेक़िन कुछ लोग गलत बयान बाजी कर इस माहौल को ख़राब करना चाहते हैं।

ये भी पढ़े-मिड डे मील नून रोटी प्रकरण-पत्रकारों पर डीएम मिर्जापुर का दिया हुआ ज्ञान पढ़कर सिर पकड़ लेंगे आप..प्रिंट मीडिया के लिए बताए नियम!

इसी मामले में बोलते हुए पुलिस उपाधीक्षक कपिलदेव मिश्रा ने बताया था कि जिन लोगों द्वारा इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं वो लोग किसी भी तरह का साक्ष्य नहीं दे पाए हैं उन्होंने बताया था कि जुलूस के दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस के लोग मौजूद थे और जुलूस की वीडियो ग्राफी भी कराई गई थी।लेक़िन फिर भी यदि जुलूस को लेकर आरोप लग रहे हैं तो पूरे मामले की जांच बारीकी से पुलिस द्वारा की जा रही है।

इसी क्रम में आज सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा द्वारा एक वीडियो जारी कर बताया गया है कि यह वीडियो उसी जुलूस का है और वीडियो में साफ तौर पर यह सुना जा सकता है कि जुलूस में शामिल लोग हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।न कि देश विरोधी नारे!

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us