Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:हुसैनगंज कांड-पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ पीड़िता का अन्तिम संस्कार..हर आंख नम दिखी..!

फतेहपुर:हुसैनगंज कांड-पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ पीड़िता का अन्तिम संस्कार..हर आंख नम दिखी..!
युगान्तर प्रवाह

गुरुवार सुबह हुसैनगंज पीड़िता की कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत हो गई..जिसका अंतिम संस्कार आज शाम हो गया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:बीते 14 दिसम्बर की सुबह दरिंदगी का शिकार हुई लड़की गुरुवार सुबह कानपुर के हैलट अस्पताल में अपने जिंदगी की जंग हार गई।

आपको बता दे कि बीते 14 दिसम्बर की सुबह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव में एक लड़की को कथित तौर पर रेप करने के बाद उसके पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के चाचा ने कथित तौर पर जिंदा जला दिया था।क़रीब 95 फ़ीसदी तक जल चुकी लड़की गम्भीर हालत में जिला अस्पताल पहुंची थी जहां से उसको कानपुर के हैलट अस्पताल में भेज दिया गया था।लाख कोशिशों के बावजूद हैलट के डॉक्टर पीड़िता को बचा नहीं सके और गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:हुसैनगंज कांड-पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी..शव नहीं उठने देने की दी धमकी..!

पीड़िता की मौत के बाद आज शाम शव कानपुर से पोस्टमार्टम होने के बाद सीधे थाना क्षेत्र के ही गंगा नदी के रामचन्द्र घाट पर पहुंचा जहां पीड़िता का परिवारजनों ने अंतिम संस्कार किया।अन्तिम संस्कार में राकेश सचान सहित कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।साथ ही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अंतिम संस्कार में एसडीएम सदर प्रमोद झा और सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:हुसैनगंज कांड-जिंदगी की जंग हार गई फतेहपुर की 'दिशा'...रेप के बाद ज़िंदा जलाई गई थी..!

बेहद ग़रीबी में जीवन जीने वाले पीड़िता के पिता और भाई ने सरकार से न्याय की मांग की है।साथ ही भाई ने कहा कि उसके परिवार की स्थिति को देखते हुए उसे व उसके भाई को सरकारी नौकरी व 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद सरकार दे।

इसके पहले पीड़िता की मौत की ख़बर सुनते ही कांग्रेसी राकेस सचान के नेतृत्व में कानपुर के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जहां पीड़िता का शव रखा हुआ था।इसके बाद सभी पोस्टमार्टम हाउस के बाहर ही सरकार से पीड़िता के परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता व एक सरकारी नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के लिखित आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।

आपको बता कि इस मामले के आरोपी मेवालाल को पुलिस द्वारा घटना वाले दिन ही देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था।फ़िलहाल आरोपी जेल में है।हालांकि इस मामले पर जिला प्रशासन की तरफ़ से ग्रामीणों के हवाले से यह कहा गया था कि यह मामला प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का है।लेक़िन पुलिस द्वारा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us