Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:हुसैनगंज कांड-क्या है केरोसिन के डिब्बे का राज.?दिल्ली से गांव पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम।

फतेहपुर:हुसैनगंज कांड-क्या है केरोसिन के डिब्बे का राज.?दिल्ली से गांव पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम।
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

रविवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य कमलेश गौतम पीड़िता का हाल जानने कानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंची।इसके बाद वह पीड़िता के गाँव भी पहुँची..जिला प्रशासन के रैवये को लेकर फटकार लगाई..क्या रहा रविवार का पूरा घटनाक्रम पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में।

फतेहपुर:प्रदेश में एक के बाद एक हो रही खौफनाक वारदातों के चलते वैसे ही योगी सरकार विरोधियों के निशाने पर है।ऊपर से जिलों में तैनात अफ़सरो के चलते सरकार की और भी ज़्यादा फ़जीहत हो रही है! शनिवार को हुसैनगंज(Husenganj) थाना क्षेत्र अंर्तगत कथित तौर पर एक लड़की को दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया गया।जिंदगी और मौत के बीच झूल रही अस्पताल में भर्ती पीड़िता लगातार अपने साथ हुई दरिंदगी की घटना को बयां कर रही है।लेक़िन जिस तरह से जिला प्रशासन शुरू से इस घटना को प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का मामला बनाने में तुला हुआ है।वह आपने आप ही कई सवालों को जन्म दे रहा है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:हुसैनगंज कांड-पंचायत थ्योरी पर फंसे पेंच..माँ बाप की गैरमौजूदगी में कैसी पंचायत..पीड़िता चीख़ चीखकर कर बता रही हैवानियत की दास्तां..!

आख़िरकार बग़ैर किसी ठोस सबूत के कुछ एक ग्रामीणों के बयान को आधार बनाते हुए जिला प्रशासन ने इस मामले में अपना पक्ष रखने की जल्दी क्यों दिखाई।यह भी एक बड़ा सवाल हर किसी के जेहन में बना हुआ है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य पहुंची पीड़िता के घर...

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य कमलेश गौतम रविवार को पीड़िता का हाल जानने कानपुर के अस्पताल पहुंची जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है।इसके बाद वह पीड़िता के घर भी पहुंची।घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए कमलेश गौतम ने कहा कि-

'वह आज पीड़िता से मिलकर आ रहीं हैं उसकी हालत बेहद नाज़ुक है,उसने अपने साथ घटी हुई घटना के बारे में मुझे पूरी बात बताई है कि किस तरह से उसका यौन शोषण करने के बाद आरोपी ने किरोसिन डाल जला दिया है।जिला प्रशासन का रैवया पूरे मामले को लेकर बेहद ही संदेहास्पद है।'

ये भी पढ़े-फतेहपुर:दुष्कर्म के बाद लड़की को जिंदा जलाया..कानपुर रेफर..!

महिला आयोग की सदस्य ने आगे कहा कि आला अफसरों ने बग़ैर किसी ठोस सबूत के आत्महत्या वाली बात कैसे कही क्या एक भी आई विटनेस है जिसने लड़की को आग लगाते हुए देखा हो।उन्होंने यह भी कहा कि यदि लड़की ने आग लगाई है तो वह किरोसिन का डिब्बा कंहा हैं!क्या पुलिस ने वह डिब्बा बरामद किया है।

कमलेश ने पंचायत वाली बात पर कहा कि पंचायतों को ये हक किसने दिया कि वह किसी रेपिस्ट को माफ़ कर दे।कमलेश गौतम ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट वह सरकार को भेजेंगी।कमलेश गौतम ने यह भी बताया कि पीड़िता की हालत बेहद नाजुक है डॉक्टरों से बातचीत करके उसको एयर एम्बुलेंस के द्वारा और बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल भी पहुंचा पीड़िता के घर..

फतेहपुर(Fatehpur district news) के हुसैनगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत घटी इस घटना का संज्ञान कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी लिया है।प्रियंका गांधी के निर्देश पर राकेस सचान की अगुवाई में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल कानपुर अस्पताल पहुंचा।और फतेहपुर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के गाँव पहुंचा।

अखिलेश पांडेय ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए कहा कि पीड़िता को न्याय मिले।पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो।साथ ही उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को जिला प्रशासन द्वारा ग़लत दिशा में मोड़कर घटना को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जो कि निंदनीय है।उन्होंने कहा कि वह सोमवार को पीड़िता का हाल जानने कानपुर अस्पताल जाएंगे।

फ़िलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी मेवालाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us