Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:हुसैनगंज कांड-पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी..शव नहीं उठने देने की दी धमकी..!

फतेहपुर:हुसैनगंज कांड-पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी..शव नहीं उठने देने की दी धमकी..!
धरने पर बैठे कांग्रेसी फ़ोटो साभार फेसबुक

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत कथित तौर पर रेप के बाद जिंदा जलाई गई लड़की की कानपुर अस्पताल में गुरुवार सुबह मौत हो गई है..अब कांग्रेसी धरने पर बैठे हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर/कानपुर:बीते 14 दिसम्बर को हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंर्तगत कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाई गई लड़की की गुरुवार सुबह कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत हो गई है।इस मामले के आरोपी मेवालाल को पुलिस ने घटना वाले दिन ही देर रात गिरफ्तार कर लिया था।पीड़िता की तरफ़ से पड़ोसी मेवालाल पर दुष्कर्म करने के बाद किरोसिन छिड़क कर आग लगाने का आरोप लगाया गया था।हालांकि शुरुआती जांच के बाद ही फतेहपुर जिला प्रशासन की तरफ़ से इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला बताया गया था।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:हुसैनगंज कांड-जिंदगी की जंग हार गई फतेहपुर की 'दिशा'...रेप के बाद ज़िंदा जलाई गई थी..!

अब पीड़िता की मौत के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल कांग्रेसी नेता राकेश सचान के नेतृव में क़रीब दो दर्जन कांग्रेसी पहुंचकर धरने में बैठ गए हैं।कांग्रेस की मांग है कि पीड़िता के परिवारीजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता और घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी सरकार द्वारा दी जाए।

राकेस सचान ने कहा कि घटना वाले दिन से ही कांग्रेस लगातार सरकार से उपरोक्त मांग कर रही है।लेक़िन उस पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।उन्होंने कहा कि यदि मांगे नहीं मानी जाती तो हम लोग शव नहीं उठने देंगे।आपको बता दे कि इस वक्त राकेस सचान अपने समर्थकों संग कानपुर के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us