Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:ई रिक्शा चालकों से किसकी शह पर वसूला जा रहा है गुंडा टैक्स..!

फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

ज़िले में ईरिक्शा चालकों से सवारी भरने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है।जिसकी शिकायत यातायात पुलिस उपाधीक्षक कपिल देव मिश्रा से चालकों ने की है...क्या है पूरा मामला पढें युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

फतेहपुर:ई रिक्शा चालकों पर इस समय मानो मुशीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।ग़रीबी का दंश झेल रहे रिक्शा चालकों पर इस समय दोहरी मार पड़ रही है।एक तो पहले ही यातायात व्यवस्था का हवाला देकर पुलिस प्रशासन ने ई रिक्शा का रूट डायवर्जन कर दिया है।जिससे अब रिक्शा चालकों को सवारियां भी मिलनी कम हो गईं हैं।ऊपर से अब चालकों से अवैध वसूली भी की जा रही है।सोमवार को यातायात पुलिस उपाधीक्षक कपिल देव मिश्रा के कार्यालय पहुंचे ई रिक्शा चालकों ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए अपना दर्द रो रोकर बयां किया।

ये भी पढ़े-यूपी:मौत की नींद सुला दिया गया विजय शंकर तिवारी का पूरा परिवार..बदमाशों ने रेत डाले पाँच गले..!

एक रिक्शा चालक ने रोते हुए बताया कि वह स्नातक है।लेक़िन नौकरी नहीं मिली तो परिवार का पेट पालने के लिए रिक्शा चलाने लगा।उसने कहा कि ज्वालागंज, लखनऊ बाईपास, पक्का तालाब, बाकरगंज, सदर अस्पताल आदि जगहों पर रोज का सवारी भरने के एवज में कुछ लोग दस, दस रुपए की वसूली करते हैं।जब पूछा जाता है तो कहते हैं कि यह देना पड़ेगा।यदि दस रुपए देकर पर्ची नहीं कटाते तो सवारी भरने नहीं देते और गाली गलौज, मारपीट करते हैं।कई रिक्शा चालकों ने यह भी कहा कि यह वसूली गैंग पुलिस के नाम पर पैसों की वसूली करता है।और कहता है कि रुट डायवर्जन के चलते यह रुपए पुलिस अधिकारी के निर्देश पर लिए जा रहें हैं।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:जंगली सुअर के जाल में फंसा तेंदुआ..फिर वो हुआ जिससे रोंगटे खड़े हो गए..!

इस मामले पर सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा ने कहा कि शहर में ई रिक्शा की भरमार हो जाने के चलते रुट डायवर्जन किया गया है।उन्होंने कहा कि जिन लोगों द्वारा गुंडा टैक्स या किसी भी तरह वसूली की जा रही है।उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने ई रिक्शा चालकों से भी तय रुट पर चलने के लिए कहा गया है।

(इस खबर से सम्बंधित वीडियो ख़बर की शुरुआत में लगा हुआ है।)

07 Jan 2020 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म
फतेहपुर के बकेवर क्षेत्र से लापता हुए विजय निषाद हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. प्रेम संबंधों में...
Fatehpur News: 35 लाख रुपये से बनेगा नया पंप हाउस, 30 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, खत्म होगी तीन वार्डों की समस्या
Fatehpur News: फतेहपुर में धर्मांतरण का खेल ! चाट का ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र हिरासत में, 9 साल से चल रही थी चंगाई सभाएं, बजरंग दल का हंगामा
UP CMO Transfer: यूपी में बड़े पैमाने पर सीएमओ के तबादले, फतेहपुर में इन्हें मिली कमान
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़
Fatehpur News: फतेहपुर में धू-धू कर जले 12 ट्रक, हाईवे किनारे मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान

Follow Us