Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:एआरटीओ ऑफिस में डीएम का छापा..मची भगदड़..6 गिरफ्तार.!

फतेहपुर:एआरटीओ ऑफिस में डीएम का छापा..मची भगदड़..6 गिरफ्तार.!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

सोमवार दोपहर जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने एआरटीओ ऑफिस में छापामार कार्यवाही की जिससे पूरे कार्यालय में हड़कम मचा रहा।पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:आज ज़िले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत Nh2 पर स्थित एआरटीओ कार्यालय में डीएम संजीव कुमार ने  अचानक छापा मार दिया।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:लखपति बनने का झांसा देकर करोड़ो डकार गई फर्जी कम्पनी..बंधक बने युवक ने छूटने के बाद बताई सच्चाई.!

डीएम के इस छापे से पूरे कार्यालय में हड़कंप मचा रहा इतना ही नहीं कार्यालय के इर्द गिर्द अपनी अपनी दुकान सजाए दलाली का काम करने वाले दलालों को जैसे ही डीएम के छापे की ख़बर मिली वो भागने लगे।हालांकि 6 दलालों और दुकानदारों को मौके से प्रशासन ने पकड़ लिया है।

अधिकारियो की मिलीभगत से ही रही है दलाली...

एआरटीओ ऑफ़िस में दलालों के साम्राज्य की कहानी बहुत पुरानी है।कई बार उच्चाधिकारियों द्वारा कार्यवाहियां हुईं लेक़िन हर बार बच जाने वाले दलालों का काम कुछ दिनों बाद ही शुरू जाता है।सूत्र बताते हैं कि एआरटीओ ऑफिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से ही दलालों का धंधा फल फूल रहा है!

डीएम ने क्या कहा..

जिलाधिकारी द्वारा एआरटीओ ऑफिस में हुई छापेमार कार्यवाही को लेकर डीएम संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें कई दिनों से एआरटीओ ऑफिस में दलालों के माध्यम से होने वाली दलाली की शिकायतें मिल रही थी। 

निरीक्षण के दौरान काफी लोग अंदर पाए गए जिसमे लोगो के आईडी एवं अन्य कागजातों को देखकर छोड दिया गया परन्तु सुदीन कुमार ग्राम सुल्तानगढ़, सर्वेश यादव ग्राम मैके का पुरवा, श्रवण कुमार पटेल आबूनगर, शैलेन्द्र कुमार तिवारी बाँदा, मुकेश बिल्लनपुर एवं श्याम सिंह जयरामनगर कुल 06 सक्रिय दलाल पकड़े गए जिनके पास से लोगो की आईडी, फॉर्म और रुपए पकड़े जाने पर कोतवाली प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने के साथ कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम ने यह भी कहा कि कार्यालय का सीसीटीवी फुटेज भी देखा जा रहा है कि वो और कौन कौन से लोग है जो  दलाली के कामों को अंजाम दे रहे थे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us