Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:मौत के नर्सिंग होम...! प्रशासन का कसा शिंकजा दो डॉक्टरों को गिरफ़्तार कर भेजा गया जेल..

अवनी नर्सिंग होम

अवैध रूप से संचालित सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज बाईपास स्थित अवनी नर्सिंग होम में डीएम के निर्देश पर एसडीएम द्वारा हुई छापेमारी में 2 डॉक्टरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...

फ़तेहपुर: परचून की गुमटियों की तरह शहर में जगह जगह खुले निजी नर्सिंग होम खुलेआम मौत बांट रहे हैं। इन अस्पतालों में न तो कोई डिग्री धारी डॉक्टर है औऱ न ही मानक के अनरूप व्यवस्थाए लेकिन फिर भी इन अस्पतालों में धड़ल्ले से हर मर्ज की दवा की जा रही है। यहां तक कि बड़े-बड़े ऑपरेशन झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा किए जा रहें हैं।बदले में तीमारदारों से भारी भरकम रक़म भी वसूली जा रही है। वहज सिर्फ़ एक है - ऐसे नर्सिंग होमो के ऊपर कई बड़े रसूखदारों औऱ कुछ सफेदपोश नेताओं का वरदहस्त है जिसके चलते प्रशासन भी इन नर्सिंग होमो के खिलाफ कार्यवाही करने से हिचकता है।लेकिन जब मामला तूल पकड़ता है तो अक्सर प्रशासन को भी कड़ी कार्यवाही करनी पड़ती है।

मामला फतेहपुर में अवैध तरीक़े से चल रहे अवनी नर्सिंग होम का है।जिसमें जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए नर्सिंग को सीज कर दिया है।बताया जा रहा है कि,अस्पताल में लगातार अवैध तरीके से ऑपरेशन किए जा रहे थे।दरअसल अवनी नर्सिंग होम में भर्ती एक मरीज की ऑपरेशन के बाद अचानक तबियत बिगड़ी गई जिस पर तीमारदारों ने अस्पताल के डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था।

तीमारदार ने इस मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की जिस पर एसडीएम सदर औऱ सीओ सिटी ने पूरी टीम सहित अस्पताल में छापा मार दिया।छापेमारी के बाद अस्पताल में तैनात डॉक्टर आलोक तिवारी सहित इस पूरे रैकेट का सरगना डॉक्टर एच.के.सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने बताया कि दोनों अभियुक्तों डॉक्टर एच.के.सिंह व डॉ आलोक तिवारी को गिरफ़्तार कर सम्बंधित धराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

लेकिन प्रश्न फिर वहीं आकर अटकता है कि केवल एक नर्सिंग होम को सीज करने से क्या पूरे जिले में फैला यह काला कारोबार रुक जाएगा?

27 Dec 2018 By Vishwa Deepak Awasthi

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
गो सम्मान आवाह्न अभियान के द्वितीय चरण के तहत 27 जुलाई को फतेहपुर में भव्य प्रार्थना यात्रा निकाली जाएगी. अभियान...
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

Follow Us