Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में TET की परीक्षा देकर वापस लौट रही महिला और उसकी मासूम बेटी की सड़क हादसे में मौत..!

UP:फतेहपुर में TET की परीक्षा देकर वापस लौट रही महिला और उसकी मासूम बेटी की सड़क हादसे में मौत..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुधवार शाम एक महिला और उसकी माशूम बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:बुधवार देर शाम बाइक सवार एक दम्पत्ति और उनकी चार वर्षीय बेटी सदर कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत सड़क हादसे का शिकार हो गए।इस हादसे में पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि पति को गम्भीर चोंटे आई हैं।हालांकि पति की हालत ख़तरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़े-यूपी:ग़ायब हुए पति की तलाश में फतेहपुर से कौशाम्बी का चक्कर लगा रही पत्नी..पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं..!

जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के अमौरा गाँव में रहने वाले जयप्रकाश अपनी पत्नी राधा को बुधवार को आयोजित हुई टेट(up tet 2019) की परीक्षा दिलाने फतेहपुर शहर के एक परीक्षा केंद्र आए हुए थे।उनके साथ उनकी चार वर्षीय बेटी भी थी।देर शाम परीक्षा खत्म होने के बाद वह फतेहपुर से अपने गाँव अमौरा वापस जा रहे थे।इसी बीच सदर कोतवाली क्षेत्र के नवआबाग के करीब पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिसके चलते बाइक अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई।और ट्रक जयप्रकाश की पत्नी औऱ उनकी चार वर्षीय बेटी को कुचलते हुए निकल गया।

ये भी पढ़े-UPTET 2019:नकल कराते धरे गए प्रिंसिपल सहित चार लोग..एक सॉल्वर गैंग भी STF के हत्थे चढ़ा..!

इस मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक कपिल देव मिश्रा ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है।दोनों शवों को पुलिस ने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अन्य कानूनी कार्यवाही जारी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us