Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:फाँसी के फंदे पर झूल रहा था किशोरी का शव..'माँ' बेटी और पति को छोड़ दूसरे के साथ रह रही थी..!

फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

थरियांव थाना क्षेत्र अंर्तगत एक गांव में रविवार सुबह एक किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला...मृतका के माँ का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या हुई है...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:रविवार सुबह एक किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटकता देख इलाक़े में सनसनी फैल गई।किशोरी की मां ने बेटी की हत्या करके फांसी पर लटकाने का आरोप बेटी के पिता और कई अन्य परिवारीजनों पर लगाया है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:साइकिल सवार युवक से मोबाइल छीन फ़रार हुए बाइक सवार बदमाश..!

जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के खोजवा रसूलपुर गाँव में रहने वाले रामौतार की 13 वर्षीय एकलौती बेटी रोशनी देवी का शव आज सुबह घर में ही फांसी के फंदे पर लटकता मिला।जिसके बाद पूरे गाँव में सनसनी फैल गई।मृतका रोशनी की मां का आरोप है कि रोशनी के पिता ने ही उसको परिवारीजनों के साथ मिलकर मार डाला है।और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया है।

रोशनी की मां ने कर ली है दूसरी शादी...

अपनी बेटी रोशनी और पति रामौतार को छोड़कर रोशनी की माँ कुछ समय पहले हरदासपुर गाँव में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ शादी करके रहने लगी है।रविवार सुबह बेटी की मौत की खबर सुनकर वह खोजवा रसूलपुर गाँव पहुंची।उसने बताया कि उसका पहला पति रामौतार उसके साथ मारपीट करता था इसी लिए मेरे मायके पक्ष के लोगों ने मेरी दूसरी शादी हरदासपुर गाँव में कर दी थी।बेटी को भी कई बार अपने साथ हरदासपुर चलने के लिए कहा लेकिन वह नहीं गई।

घटनास्थल पर शराब की बोतल भी मिली है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थरियांव थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।उसी के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

08 Dec 2019 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय
सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है. जहां सावन सोमवार का विशेष महत्व...
Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित
आज का राशिफल 30 जुलाई 2026: सावन के पहले दिन जानिए किन राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत, किन्हें होगा नुकसान
Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

Follow Us