Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:हत्या कर शव मंदिर में फेंका!पुजारी ने कहा-

फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

गौरैया माता मंदिर के पुजारी ने बताया कि जयचंद्र कल रात को मंदिर आया था लेक़िन वह कुछ समय तक रुकने के बाद वहां से चला गया था।अब वह(जयचंद्र) दोबारा मंदिर कब आया इस बात की जानकारी नहीं है।पूरी ख़बर पढ़े युगान्तर प्रवाह पर...

फतेहपुर:ज़िले में एक बार फिर से हत्या,लूट और चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी हो गई है।ज़िले की पुलिस क्राइम कंट्रोल में फेल साबित हो रही है। (Fatehpur news murder khaga)

ताजा मामला खागा कोतवाली क्षेत्र का है।जहां शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।शव को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।हालांकि शव पर किसी भी तरह के ऊपरी चोट के निशान नज़र नहीं आ रहे हैं।पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़े-अपराध:अस्पताल से लौट रही महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत..दरिंदों ने रेप के बाद जिंदा जला दिया।

जानकारी अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के खागा क़स्बे में रहने वाला जयचंद्र सोनी (34) पुत्र रामाश्रय गुरुवार शाम घर से कस्बे स्थित गौरैया देवी के मंदिर गए हुआ था।लेक़िन वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा।शुक्रवार सुबह लोगों ने गौरैया माता मंदिर परिसर में एक शव पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।स्थानीय लोगों ने शव की शिनाख्त जयचंद सोनी के रूप में की।

गौरैया माता मंदिर के पुजारी ने बताया कि जयचंद कल रात को मंदिर आया था लेक़िन वह कुछ समय तक रुकने के बाद वहां से चला गया था।पुजारी ने कहा इसके बाद मैं भी सो गया था। अब वह (जयचंद्र) दोबारा मंदिर कब आया इस बात की जानकारी नहीं है।पुलिस को दिए बयान में पुजारी ने कहा कि वह नींद की दवाई ख़ाकर सोता है।इस लिए उसे कुछ और जानकारी नहीं है।

इस मामले पर पुलिस की तरफ़ से जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक कपिल देव मिश्रा ने बताया कि गौरैया माता मंदिर में मिले शव की शिनाख्त जयचंद सोनी के रूप में हुई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।शेष विधिक कार्यवाही की जा रही है।

29 Nov 2019 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे
फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटारी गांव में गुरुवार देर रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर सो...
Sugar Price Hike: रक्षाबंधन से पहले छिनी लोगों की मिठास, चीनी 65 रुपये किलो के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे दाम
लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान
Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण
Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, नष्ट होंगे दुःख, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

Follow Us