UP:फतेहपुर दरोगा प्रकरण में नया मोड़..ब्लैकमेलिंग कर रुपए ऐंठने के मामले में दर्ज हुई एफआईआर..जल्द हो सकते हैं गिरफ्तार..!
On
हुसैनगंज थाने में तैनात दरोगा सुरेंद्र सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद..कुछ ऑडियो भी वायरल हुए हैं..जिसके बाद दरोगा की पत्नी की तरफ़ से अज्ञात लोंगो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।
फतेहपुर:बीते दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था।जिसमें एक दरोगा द्वारा नर्तकियों के नृत्य पर पैसे लुटाए जा रहे थे।वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया था।और पुलिस नियमावली के उल्लघन के मामले में जाँच के आदेश दिए थे।
ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में बार बालाओं के साथ अश्लील हरकत करते हुए कैमरे में कैद हुआ दरोगा..सस्पेंड.!

आपको बता दे कि बीते बुधवार को ज़िले के सोशल मीडिया ग्रुपों पर दो ऑडियो क्लिप भी वायरल हुई हैं।जिसमें रुपए पैसों के लेनदेन की बात की जा रही है।पुलिस इन्ही ऑडियो क्लिप के ज़रिए दरोगा की पत्नी को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने वाले फ़र्जी पत्रकार बने भाई बहनों को चिन्हित करने में जुट गई है।
Tags:
Related Posts
Latest News
05 Oct 2026 21:38:01
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
