Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:जोरदार बारिश में ढ़हा मकान..माँ बेटी की मौत..दो बच्चे घायल..!

फतेहपुर:जोरदार बारिश में ढ़हा मकान..माँ बेटी की मौत..दो बच्चे घायल..!
फतेहपुर:मकान गिरने से माँ बेटी की मौत।

यूपी के फतेहपुर में बुधवार को हुई जोरदार बारिश के चलते एक मकान ढह गया जिसमें दबकर माँ बेटी की मौत हो गई..जबकि दो बच्चे घायल हो गए..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:बुधवार को हुई जोरदार बारिश एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुई।बारिश के चलते कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया जिसकी चपेट में आने से माँ और बेटी की मौत हो गई।मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें-UP:फतेहपुर में दर्दनाक हादसा..छत गिरने से नौ बच्चे दबे..तीन की मौत..6 घायल.!

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के घनवा खेड़ा गाँव में रहने वाले राहुल सोनकर का कच्चा मकान बुधवार को हुई जोरदार बारिश के चलते देर शाम गिर गया।जिसकी चपेट में आने से उनकी पत्नी सविता देवी(26) और सुहानी(5) की मौक़े पर ही मौत हो गई और चार साल का बेटा और एक नवजात बच्ची घायल हो गए।ग्रामीणों ने आनन फानन में मलबे को हटाकर घायल बच्चों को बिंदकी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया डॉक्टरों ने हालत को गम्भीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहाँ उनका इलाज़ जारी था।

ये भी पढ़ें-कोरोना:फतेहपुर में दो दर्जन नए पाज़िटिव..एक्टिव केसों की संख्या तीन सौ के क़रीब.!

घटना की जानकारी मिलते ही मौक़े पर उपजिलाधिकारी बिंदकी आशीष कुमार पहुँचे और घटना स्थल का मुआयना किया।थोड़ी देर में डीएम और एसपी भी घटनास्थल पर पहुँचे।डीएम ने पीड़ित परिवार के लिए आपदा राहत कोष से आठ लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की संस्तुति की।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us