Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:ससुराल गए युवक का शव मिलने से फ़ैली सनसनी..लगातार हो रहीं हत्याओं से दहला जिला.!

फतेहपुर:ससुराल गए युवक का शव मिलने से फ़ैली सनसनी..लगातार हो रहीं हत्याओं से दहला जिला.!
फाइल फोटो-ओमप्रकाश

अशोथर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार दोपहर उस वक़्त हड़कम्प मच गया..जब एक भट्ठे में एक युवक का शव मिला..पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर: ज़िले में एक के बाद एक हर रोज हो रही ताबड़तोड़ हत्यात्यों से पूरे ज़िले में लोगों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त है।शनिवार दोपहर एक बार फ़िर ज़िले में सनसनी फैल गई जब असोथर थाना क्षेत्र के पलिया गाँव के एक युवक का शव एक भट्ठे के पास मिला।शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े:फ़तेहपुर-इंजीनियर हत्याकांड:जीएमआर प्लांट में लगे सीसीटीवी साबित हो सकते हैं सुराग की एक अहम कड़ी.!

मिली जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश पासवान(29) पुत्र झल्लर निवासी खागा अपनी ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार की शाम अपने घर से निकला था।लेक़िन जब उसकी पत्नी ने अपने मायके में पता किया तो मायके के लोगों ने बताया कि ओमप्रकाश यहाँ आया ही नहीं।इसके बाद ओम प्रकाश की पत्नी ने हर जगह पता करने की कोशिश की लेक़िन कुछ पता नहीं चल सका।शनिवार दोपहर अशोथर थाना क्षेत्र के पलिया गाँव मे मिली लाश की शिनाख्त खागा निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई है।

हत्या की पूरी संभावना...

मृतक ओमप्रकाश का जिस भट्ठे के पास शव बरामद हुआ है वह उसी भट्ठे में मजदूरी का काम करता था।ओमप्रकाश के शव को देख कर हत्या की पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है क्योंकि शव पर चोटों के निशान मिले हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us