Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:मोरंग से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ने किसान को कुचला..मौक़े पर ही मौत.!

फतेहपुर:मोरंग से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ने किसान को कुचला..मौक़े पर ही मौत.!
प्रतीकात्मक फोटो

बुधवार देर रात अशोथर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ओवरलोड ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर: ज़िले में ओवरलोडिंग का खेल धड़ल्ले से जारी है।प्रशासन की नाकामी का आलम यह है कि थाने,चौकियों के सामने से मोरंग से भरे हुए ओवरलोड ट्रक व ट्रैक्टर दिन रात फर्राटा भरते हैं। पर पुलिस की नज़र इन वाहनों पर नहीं जाती है।ओवरलोडिंग की वजह से अब तो आए दिन किसी न किसी राह चलते इंसान को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।

ताज़ा मामला असोथर थाना क्षेत्र के असोथर क़स्बे का है जहाँ बुधवार देर रात क़रीब 10 बजे एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने टक्कर ने एक किसान कुचल दिया जिससे उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अशोथर क़स्बे के झाल तिराहे के क़रीब मोरंग खदान से मोरंग भर वापस लौट रहे एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने बन्ना (46) पुत्र ननकू निवासी बैरहड़ा मजरे असोथर को कुचल दिया जिससे उसकी मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है बन्ना अपने किसी निजी कार्य से असोथर कस्बे आया हुआ था।जब वह अपना काम निपटाने के बाद वापस घर जा रहा था।तभी उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया और बन्ना की मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us