Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से सात साल की बच्ची की मौत..लोगों ने शव रख लगाया जाम!

फतेहपुर:बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से सात साल की बच्ची की मौत..लोगों ने शव रख लगाया जाम!
शव रखकर रोड़ जाम किए परिजन

ललौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहुआ क़स्बे में एक सात की बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर: लापरवाह बिजली विभाग की वजह से आज एक घर की 'रोशनी' हमेसा के लिए बुझ गई। बार बार शिकायत के बावजूद भी बिजली के पोल में उतर रहे करंट की सुध लेने की जहमत विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने नहीं उठाई जिसका दुर्भाग्यपूर्ण नतीजा आज हम सबके सामने है।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-गंगा की भंवर में ऐसे फंसे चार दोस्त..तीन की हो गई मौत..सोमवती अमावस्या के मौक़े पर स्नान करने गए थे.!

मामला ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ क़स्बे का है जहां सोमवार शाम क़रीब सात बजे घर के बाहर खेल रही क़रीब सात वर्षीय बच्ची बिजली के पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आ जाने से भगवान को प्यारी हो गई।जानकारी के अनुसार बहुआ क़स्बे के अंतर्गत बांदा सागर मार्ग के किनारे बसे एक मोहल्ले में घर के बाहर खेल रही मोहम्मद अनीश की सात वर्षीय पुत्री कुलसुम ने बिजली के पोल को पकड़ लिया लेक़िन बिजली के पोल में उतरे करंट की वजह से वह उसी पोल में चिपक गई जब तक आस पास के लोग कुछ समझ पाते तब तक कुलसुम की जान निकल चुकी थी।

गुस्साए लोगों ने शव रखकर रोड किया जाम...

बच्ची की मौत के बाद गुस्साए लोंगो ने क़स्बे के ही बाँदा सागर मार्ग पर शव रखकर रोड को जाम कर दिया।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-बाइक सवार पिता पुत्र को बेक़ाबू ट्रक ने कुचला..पिता की मौक़े पर ही मौत..!

कस्बेवासियों का आरोप था कि जिस पोल से चिपककर बच्ची की मौत हुई है उस पोल में पिछले काफ़ी दिनों से करंट उतर रहा था।जिसकी सूचना बिजली विभाग को कई बार दी गई थी बावजूद इसके लापरवाह इस विभाग ने उस पोल की कोई सुध नहीं ली। शव रखकर हंगामा कर रहे  लोगों की मांग थी कि जब तक अधिशाषी अभियंता मौक़े पर नहीं आ जाते तब तक जाम नहीं खुलेगा।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ख़बर लिखे जाने तक लगातार लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us