Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:CAB के विरोध में प्रदर्शन करने वालों पर दर्ज हुआ मुकदमा..!

फतेहपुर:CAB के विरोध में प्रदर्शन करने वालों पर दर्ज हुआ मुकदमा..!
फतेहपुर CAB के विरोध में प्रदर्शन करते लोग-फ़ोटो वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट

नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में शामिल लोगों के विरुद्ध मंगलवार को मुकदमा पंजीकृत हो गया...पढ़े युगान्तर प्रवाह पर पूरी खबर।

फ़तेहपुर:नागरिकता संशोधन बिल(CAB) के विरोध में जुलूस निकालने वाले लोगों के खिलाफ मंगलवार को कई आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया।

ये भी पढ़े-यूपी:CAB के विरोध में अलीगढ़ में प्रदर्शन..इंटरनेट सेवा बन्द..चारो तरफ़ पुलिस का पहरा यूनिवर्सिटी को खाली कराने का काम शुरू..जानें डीजीपी ने क्या कहा..?

आपको बता दे कि बीते रविवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज इलाके में सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे होकर समुदाय विशेष के लोगों ने बॉम्बे लॉज के सामने रोड पर प्रदर्शन किया गया था और बिल के विरोध में नारेबाजी की थी।जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में 6 नामजद सहित लगभग 100 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।

ये भी पढ़े-नागरिकता बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज..कई चोटिल..!

इस मामले में बाकरगंज चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह ने छह नामजद मतीन टाल वाले, फैजी, अनस, तरन्नुम परवीन, सैयद शोएब अहमद अल्वी,  सावेज अख्तर सहित लगभग 100 लोगों के खिलाफ सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने, समझाने बुझाने व रोकने के बावजूद प्रदर्शन करने, मांगने पर अनुमति न दिखा पाने के सम्बंध में सुसंगत धाराओं में सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

मामले की जानकारी देते हुए बाकरगंज चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचाना की जा रही है।गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश भी दे रही है।जल्द ही सबको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us