Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फर्रूखाबाद:मुठभेड़ के बाद गिरफ्त में आया लूट को अंजाम देने वाला शातिर अपराधी..!

फर्रूखाबाद:मुठभेड़ के बाद गिरफ्त में आया लूट को अंजाम देने वाला शातिर अपराधी..!
फर्रुखाबाद:घटना स्थल पर मौजूद पुलिस बल।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

शुक्रवार को फर्रुखाबाद में पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें एक शातिर घायल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में आया..जबकि दूसरा फरार हो गया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फर्रूखाबाद:शुक्रवार को ज़िले की स्वाट टीम व मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से पुलिस को बड़ी सफ़लता हाँथ लगी।

बडी वारदात को अंजाम देने की रणनीति बना रहे लूट के आरोपियों को घेराबंदी कर टीम ने दबोच लिया।इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर दी।जिसके जवाव में स्वाट टीम ने भी फायर किये। जिससे आरोपी के पैर में गोली लग गई।और वह घायल हो गया।जबकि वहीं दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।पुलिस ने घायल को कस्बा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़े-UP:कानपुर शेल्टर होम मामले में योगी का एक्शन..अधिकारी सस्पेंड..!

मामले की जानकारी होने पर पुलिस कप्तान मौके पर पहुँचे।जानकारी के अनुसार जनपद मुरादाबाद के आदर्श कालोनी के रहने वाले शातिर अपराधी सुनील भत्तू उर्फ कल्लू अपने साथी मनोज के साथ कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम धीरपुर चैराहे के पास एफसीआई गोदाम के  निकट जंगल में किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम ने आरोपियों की घेराबंदी कर दी।स्वाट टीम के साथ मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस भी थी।पुलिस को देख सुनील व उसके साथी ने फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग कर दी।जिससे सुनील के जांघ में गोली लग गई।और वह घायल हो गया।पुलिस ने सुनील को तो दबोच लिया।लेकिन उसका साथी मनोज भागने में सफल हो गया।

मौक़े पर पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल मिश्र ने पुलिस व स्वाट टीम की प्रशंसा करते हुए पीठ थपथपाई है।पुलिस ने घायल हुए बदमाश सुनील को मोहम्मदाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी सील होने की वजह से वहां तैनात डा0 इमरान ने उसे सिविल अस्पताल लिंजीगंज के लिए रेफर कर दिया।

एक हफ्ते पहले हुई थी लूट..

पुलिस ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए सुनील ने ठंडी सड़क स्थित पेट्रोल पंप से शहर के मोहल्ला छावनी के रहने वाले बीज व्यवसाई सुखराम से 2 लाख रूपयों की लूट की थी।पुलिस को उसके पास से 65 हजार की नगदी और एक तमंचा भी बरामद हुआ है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us