Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फर्रुखाबाद:अवैध असलहों की बड़े पैमाने पर तस्करी करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश..दो गिरफ्तार..!

फर्रुखाबाद:अवैध असलहों की बड़े पैमाने पर तस्करी करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश..दो गिरफ्तार..!
फर्रुखाबाद:पुलिस हिरासत में आरोपी।

शमसाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए भारी मात्रा में अवैध असलहों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:ज़िले में इस वक़्त अपराधियों और अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का धरपकड़ अभियान तेज़ है।अपराधियों की धर पकड़ में स्वाट टीम के साथ साथ शमसाबाद थाने की पुलिस व उपनिरीक्षक विक्रम सिंह महती भूमिका निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:अपरहणकर्ताओं की साज़िश में फंस गई थी नाबालिग..पुलिस ने दिखाई तेज़ी..बाराबंकी से बरामद.!

हाल ही के दिनों में फतेहगढ़ पुलिस द्वारा एक करोड़ की अफीम पकड़ी गई थी।इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने एक बार फ़िर से बड़ा गुडवर्क किया है।

शमशाबाद थानाध्यक्ष आरके रावत,स्वाट टीम प्रभारी दिनेश गौतम, चौकी इंचार्ज विनोद यादव,व उपनिरीक्षक विक्रम सिंह ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की।पुलिस टीम ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को एक अदद अवैध रायफल,315 बोर के आठ अवैध तमंचों व पांच जिंदा कारतूस और दो देसी तमंचा 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें-UP:फर्रुखाबाद में ताबड़तोड़ हत्याएं..भोरपहर किसान की अज्ञात हमलावरों ने की गोलीमार हत्या..!

पकड़े गए तस्कर सीपेंद्र उर्फ सीपू पुत्र राकेस व पंकज चौहान पुत्र पूरन सिंह जनपद मैनपुरी के रहने वाले हैं।यह दोनों शातिर बीते दिन हाईवे में हुई ट्रक लूटपाट में लुटेरों को असलहा सप्लाई करने में शामिल थे।अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।

आपको बता दें कि शमशाबाद थाना में जब से थानाध्यक्ष आरके रावत व उपनिरीक्षक विक्रम सिंह  की तैनाती हुई है तब से क्षेत्र में बदमाशों व अपराधियों व शामत आई हुई है।क्षेत्र के अपराधी जहाँ ख़ौफ़ में हैं, वहीं जनता राहत की सांस ले रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us