Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Farrukhabad news:गंगा नदी में डूबने से दो कांवरियों की मौत

Farrukhabad news:गंगा नदी में डूबने से दो कांवरियों की मौत
Farrukhabad news:घटनास्थल पर मौजूद लोग।

यूपी के फर्रुखाबाद ज़िले में लगे हुए कांवरियों के मेले में मध्यप्रदेश से पहुँचे दो कांवरियों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के तीर्थस्थली श्रृंगीरामपुर में लगे कांवरिया मेले में मध्यप्रदेश के भिंड जिले से आए दो कांवरियों की गंगा में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई।कांवरियों के डूबने से गंगाघाट पर भीड़ में अफरा-तफरी मच गई।मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने गोताखोरों को बुलवाकर खोजबीन शुरू कराई।घटनास्थल से एक किमी की दूरी पर दो घंटे बाद दोनों के शव मिले।मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को लेकर चले गए।

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के भिंड शहर के हरवंश की खोल न्यू जेल रोड वाटिका से दो ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 40 लोग कांवर में जल भरने तीर्थस्थली श्रृंगीरामपुर आए थे।दोपहर करीब दो बजे यह लोग गंगा में स्नान कर रहे थे।इसी बीच जनक सिंह (26) पुत्र कल्याण सिंह व अजय सिंह (15) पुत्र उत्तम सिंह नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए।काफी देर तक जब दोनों बाहर नहीं आए तो वहां मौजूद महंत सुमित ने साथ आए कांवरियों को घटना की जानकारी दी।इससे घाट पर अफरा-तफरी मच गई।साथी लोग चीखपुकार करने लगे।सूचना पर पहुंचे खुदागंज चौकी प्रभारी जगदीश भाटी ने आजाद नगर भटपुरा के गोताखोरों को बुलाया।

गोताखोर तौफीक,दिलशाद,मनुआ,लियाकत आदि ने खोजबीन शुरू की।घटनास्थल से करीब एक किमी दूरी पर दो घंटे बाद दोनों के शव निकाले जा सके।शव निकलते ही परिजन व साथी रोने बिलखने लगे।कांवरिया शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही शवों को ट्रैक्टर ट्रॉली पर रखकर साथ ले गए।

महंत सुमित ने बताया कि मृतक जनक सिंह चार भाइयों में सबसे छोटा है।वह भिंड में अधिवक्ता है।मृतक की मां राजबेटी को घटना की सूचना दी गई।दूसरे मृतक अजय सिंह दो भाइयों में बड़ा है।मृतक अधिवक्ता के रिश्ते में मृतक अजय भतीजा है।अजय की मां राधा देवी को फ़ोन कर घटना की जानकारी दे दी गई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us