Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Farrukhabad News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार युवक की मौत ग्रामीणों का हंगामा सड़क जाम

Farrukhabad News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार युवक की मौत ग्रामीणों का हंगामा सड़क जाम
Farrukhabad news: रोते बिलखते परिजन

फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार को एक सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी है. Farrukhabad Road accident news qayamganj

Farrukhabad News: बुधवार सुबह फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई औऱ एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी है। खबर लिखे जाने तक मौक़े पर जाम लगा हुआ है। परिजन शव रखकर उच्चाधिकारियों को मौक़े पर बुलाने की माँग पर डटे हुए हैं।Farrukhabad road accident

जानकारी के अनुसार जनपद एटा के गांव सिमरा नगला निवासी 18 वर्षीय सुमित पुत्र वीरेंद्र सिंह राजपूत व अन्य 5 किसान ट्रैक्टर से मूंगफली बेचने जा रहे थे। ट्रैक्टर जब कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पपड़ी के पास सड़क किनारे खड़ा हुआ था तभी ट्रैक्टर में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।इससे सुमित की मौके पर ही मौत हो गई।औऱ 38 वर्षीय ट्रैक्टर सवार जनक घायल हो गए।Farrukhabad qayamganj road accident news

घायल को सी एच सी ले जाया गया जहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद महिलाओं व ग्रामीणों ने सांसद व डी एम को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव रखकर सड़क जाम कर दी। सूचना पर कोतवाली कायमगंज प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा, थानाध्यक्ष शमशाबाद व कई थानों की पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंची  और भीड़ को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। लेकिन भीड़ सांसद व डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ी हुई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us