Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फर्रुखाबाद:एक ही रात में आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों से मचा हड़कम्प.!

फर्रुखाबाद:एक ही रात में आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों से मचा हड़कम्प.!
फर्रुखाबाद:चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

एक ही रात में एक साथ 6 से अधिक मकानों दुकानों में हुई चोरी की वारदातों से हड़कम्प मचा हुआ है..यह चोरी की घटनाएं शमसाबाद थाना क्षेत्र के अलेपुर पीत धौलेश्वर मोहल्ले में हुई हैं.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रूखाबाद:इन दिनों ज़िले में कुछ थानों क्षेत्रों में पुलिस की सुस्ती के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं,एक के बाद एक हो रही चोरी की वारदातों से लोग दहशत में आ गए हैं और पुलिस हाँथ पर हाँथ धरे बैठे हुई है।Farrukhabad news

बीती रात शमसाबाद थाना क्षेत्र में एक ही मोहल्ले में हुई आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों ने लचर कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।इसके पहले नवाबगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने धावा बोला था और अब शुक्रवार की रात चोरों के निशाने में शमसाबाद थाना क्षेत्र के लोग रहे।Farrukhabad shamshabad news

जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला अलेपुर पीत धौलेस्वर निवासी इकरार के घर में कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया इस चोरी की घटना में ₹8000 की नकदी तथा सोने चांदी के आभूषणों में सोने की अंगूठी सोने का टीका चांदी की पायले सोने के झाले तथा घरेलू सामान चोरी हुए हैं।Up news

बताते हैं परिवार के लोग दूसरे कमरे में सोए हुए थे जिसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

दूसरी चोरी की वारदात इसी मोहल्ले में रहने वाले महेंद्र सिंह की दुकान में घटित हुई है।यहाँ भी चोरों द्वारा ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, चोरी की घटना में  ₹3000 की नगदी और दुकान का अन्य सामान सहित कई हजार का माल चोरों ने पार कर दिया है।up crime news

तीसरी घटना कुँवर बहादुर सिंह की टायर पंचर की दुकान है यहां भी दुकान के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया लेकिन अज्ञात दुकान से कुछ भी ले जाने में असफल रहे।

चौथी घटना यहीं के निवासी गंगा सिंह की दुकान जहां अज्ञात चोरों द्वारा तारे तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया बताते हैं दुकान में ₹28सौ की नकदी तथा सामान चोरी हुआ है चोरी की इस घटना में 220 रुपए के सिक्के बताए गए हैं।

पांचवीं घटना यही के निवासी विमल कुमार के घर भी अज्ञात चोरों द्वारा अलमारी व वक्से का ताला तोड़कर अलमारी में रखे जेवरात जिसमे चोरी की घटना को अंजाम दिया गया जिसमें ₹15000 की नकदी तथा सोने चांदी के आभूषणों में चांदी की पायले चांदी की गुच्छी सोने की हाय चांदी की जंजीर चुरा ले गए।

छठी घटना यही के निवासी राकेश कुमार की परचून की दुकान में ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया लेकिन आहट मिलने से फरार हो गए।

सातवीं घटना में यही के  निवासी जयवीर सिंह जयपुर में रहकर मेहनत मजदूरी का कार्य करते हैं घर में ताला टूटा पड़ा हुआ मिला है।बताते हैं बीते रात अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया जिसमें बक्से व अलमारी आदि का ताला तोड़ कर चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं।

घटना की जानकारी जयवीर सिंह के भतीजे  राहुल द्वारा चाचा को दी गई है। पीड़ित के भतीजे राहुल के अनुसार चोरी की घटना में कुल कितना नुकसान हुआ है चाचा के आने के बाद ही पता चल सकेगा फिलहाल एक साथ आधा दर्जन से अधिक घरों दुकानों को अज्ञात चोरों द्वारा निशाना बनाए जाने से मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए हैं।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।वहीं इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष आरके रावत ने बताया है कि चोरी की घटनाओ की अब तक तहरीर नहीं मिली है।तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाही की जाएगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us