Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फर्रुखाबाद:पतंग उड़ाते समय करंट की चपेट में कैसे आ गया नाबालिग लड़का..मौत.!

फर्रुखाबाद:पतंग उड़ाते समय करंट की चपेट में कैसे आ गया नाबालिग लड़का..मौत.!
farrukhabad news:रोते बिलखते परिजन।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

जनपद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग लड़का पतंग उड़ाते समय करंट की चपेट में आ गया..जिसके चलते उसकी मौत हो गई..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रूखाबाद:करंट की चपेट में आने से एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई है।लड़के की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव प्रेमनगर निवासी पंचम लाल का नौ वर्षीय पुत्र सनी शुक्रवार सुबह छत पर पतंग उड़ा रहा था।(farrukhabad news)

ये भी पढें-राजीव त्यागी:पत्नी ने संबित पात्रा को कहा हत्यारा..ये थे राजीव त्यागी के अंतिम शब्द..!

उसी दौरान एक दूसरी पतंग उसके छत पर पड़े टीन सैड पर आकर गिरी। सनी पतंग को पकड़ने के लिए गया और वह लोहे की टीन के सम्पर्क में आ गया।टीन को छूकर एक तार गया हुआ था जिसके चलते उसमें करंट दौड़ रहा था।लड़का उस टीन के सम्पर्क में आते ही विधुत स्पर्शाघात की चपेट में आ गया।चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े और उसे आनन-फानन में गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।परिवार वाले शव को अपने साथ लेकर घर चले गए हैं।(farrukhabad electricity department)

ये भी पढ़ें-फर्रुखाबाद:दुकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी.!

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय ने बताया कि इस बारे में हमारे पास कोई सूचना नहीं आई है।सूचना आएगी तो मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा ।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us