Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Farrukhabad news:पंचायत चुनावों में दहशत फैलाने की रची गई थी साज़िश!

Farrukhabad news:पंचायत चुनावों में दहशत फैलाने की रची गई थी साज़िश!
Farrukhabad news:बरामद अवैध असलहे व प्रेस कांफ्रेंस करते एसपी

यूपी के फर्रुखाबाद ज़िले में सोमवार को पुलिस ने एक बड़े आपराधिक षड़यंत्र का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में अवैध असलहों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मार्च अप्रैल के महीने में प्रस्तावित हैं इसको लेकर शासन प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं।वहीं दूसरी ओर अपराधी भी चुनावों को लेकर एक्टिव मोड पर हैं अवैध असलहों औऱ अवैध शराब का कारोबार करने वाले पंचायत चुनावों को देखते हुए अपने व्यापार को बढ़ाने में लगे हुए हैं।पुलिस ऐसे ठिकानों की तलाश में जुटी हुई है सोमवार को फर्रुखाबाद पुलिस ने ऐसे ही एक ठिकाने पर छापेमारी की चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद किए हैं। farrukhabad news

अवैध असलहे की फ़ैक्ट्री का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक औऱ क़ायमगंज सीओ के पर्यवेक्षण में अंडर ट्रेनिंग सीओ विवेक कुमार तथा एसओजी व कोतवाली क़ायमगंज, थाना कंपिल, थाना शमसाबाद की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कंपिल थाना क्षेत्र सिरसा स्कूल के पास जंगल में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा गया है।

पुलिस ने टिंकू शर्मा, मोनू शर्मा, श्याम शंकर औऱ राजेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है।इनके पास से पुलिस को 29 निर्मित तमंचे, 27 अर्ध निर्मित तमंचे व भारी मात्रा में अवैध असलहा बनाने का सामान मिला है।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि यह सारे अवैध असलहे आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में खपाने थे।एसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम की प्रसंसा की है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us