Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फर्रुखाबाद में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ दरोगा,सिपाही घायल..बदमाश भी गिरफ्तार..!

UP:फर्रुखाबाद में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ दरोगा,सिपाही घायल..बदमाश भी गिरफ्तार..!
फर्रुखाबाद:घटनास्थल पर मौजूद भारी पुलिस बल।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

यूपी के फर्रुखाबाद ज़िले में शुक्रवार देर रात पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।दोनों तरफ़ से हुई फायरिंग में एक दरोगा व सिपाही घायल हुए हैं।साथ ही बदमाश भी गोली लगने से घायल हुआ है।पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फर्रुखाबाद:शुक्रवार देर रात पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।बदमाशों की तरफ़ की गई फायरिंग में स्थानीय चौकी इंचार्ज व एसओजी टीम के सिपाही को भी गोली लगी है।जवाब में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में बदमाश भी गोली लगने की वजह से घायल हुआ है।

ये भी पढ़े-यूपी में भीषण सड़क हादसा एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत..!

जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ीकोन के निकट मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसओजी की टीम ने लूट के आरोप में फ़रार चल रहे बदमाश धर्मेंद्र उर्फ डीके पुत्र बेंचेलाल को घेराबंदी कर पकड़ने के प्रयास में थी।लेकिन बदमाश ने पुलिस पर फ़ायर झोंक दिया।फायरिंग में चौकी इंचार्ज दिनेश भारती और एसओजी टीम के सिपाही जितिन त्रिपाठी गोली लगने से घायल हो गए।

ये भी पढ़े-पाँच जून चन्द्रग्रहण:इन राशियों पर पड़ेगा ग्रहण का बुरा असर..रहें सावधान..!

पुलिस व एसओजी टीम ने भी जवाब में फायरिंग की जिसमें बदमाश धर्मेंद्र उर्फ डीके भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है की एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है।पकड़ा गया बदमाश दिल्ली के आनंद बिहार कोतवाली से भगोड़ा बताया जा रहा है वो चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था कन्नौज के मकरंदनगर में चंदन की चोरी करने के दौरान हत्या के एक मामले में जेल भी जा चुका है।एक बार कानपुर के अस्पताल से इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग भी चुका है।कमालगंज थाने से ये जिला बदर चल रहा था।सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़े-फर्रुखाबाद:दो गुटों में जबरदस्त फ़ायरिंग..एक घायल..!

पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र उर्फ डीके का कई लूट, चोरी व हत्याओ का आपराधिक इतिहास है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us