Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Farrukhabad news:खेत से हो रही नाले की खुदाई पर भड़के किसान, जमकर हुई नोंकझोंक

Farrukhabad news:खेत से हो रही नाले की खुदाई पर भड़के किसान, जमकर हुई नोंकझोंक
Farrukhabad news: किसानों को समझाते अधिकारी गण।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र में नगर पंचायत द्वारा बनवाए जा रहे नाले की खुदाई के दौरान किसानों से नोंकझोंक हो गई.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:शमसाबाद क्षेत्र में बन रहे एक नाले की खुदाई के दौरान ग्रामीणों औऱ खुदाई करवा रहे नगर पंचायत कर्मियों के बीच नोकझोंक हो गई।विवाद की सूचना पर थाना पुलिस के साथ साथ एसडीएम,तहसीलदार व सीओ मौके पर पहुँच गए।Farrukhabad news

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जटपुरा निवासी अनूप कुमार के खेतों से नाला की खुदाई शुरू हुई थी।बताया जा रहा है कि खुदाई शुरू होने से पहले इमादपुर जटपुरा व सैयदवाडा मोहल्ले के लोगों से पहले समझौता हुआ था इसी के बाद खुदाई शुरू हुई थी।

लेकिन लगभग 100 मीटर नाले की खुदाई होने के बाद ग्रामीणों ने महिलाओं संग आकर नाले की खुदाई को बंद करा दिया जिसकी सूचना एसडीएम सुनील यादव और तहसीलदार प्रदीप कुमार व सीओ राजवीर सिंह को मिली सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे एसडीएम ने किसानों और अपने अपने खेतों पर बैठी महिलाएं और ग्रामीणों को समझाया।

लेकिन पुष्पा देवी पत्नी राम निवासी जटपुरा ने अपने खेत से नाला ना निकलने के लिए कहा गीता पत्नी नरवर सिंह जेसीबी के आगे बैठ गई।एक किसान पेड़ पर चढ़ लगे फांसी लगा लेने की लिए धमकी देने लगा। जिस पर थानाध्यक्ष और किसान की नोकझोंक भी हो गई।

किसानों की मांग थी कि नाला जेसीबी से न खुदवाया जाए बल्कि मजदूरों से खुदवाया जाए जिससे फसलों को होने वाले नुकसान कम हो।

जिस पर एसडीएम ने सहमति जताते हुए किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।जिसके बाद किसान शांत हुए।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us