Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Farrukhabad news:आवारा कुत्तों ने बोल दिया हमला कई भेड़ों की मौत

Farrukhabad news:आवारा कुत्तों ने बोल दिया हमला कई भेड़ों की मौत
Farrukhabad news:मौके पर लगी भीड़,और मृत पड़ी भेड़ें।

यूपी के फर्रुखाबाद ज़िले से एक हैरान करने वाला वाक्या सामने आया है, यहाँ आवारा कुत्तों के झुंड ने भेड़ बाड़े में हमला कर 40 भेड़ो को मौत के घाट उतार दिया..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:यूपी के फर्रुखाबाद ज़िले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है।यहाँ एक पशुपालक के भेड़बाड़े में बीती रात जंगली आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला बोल बोल दिया।जिसके चलते क़रीब 40 भेड़ इस हमले में मारी गईं।Farrukhabad news

जानकारी के अनुसार थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव पत्योरा नगला बरोखर निवासी गुरबख्श पुत्र बैजनाथ की लगभग 40 भेड़े उनके मकान के पास बने भेड़ बाड़े में बंधी थी। जिनको देर रात आवारा कुत्तों के झुंड ने गर्दन के पास काट काट कर सभी को घायल कर दिया।कुत्तों के हमले में घायल सभी भेड़ो की तड़प तड़प कर मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे लेखपाल पवन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।पीड़ित पशुपालक ने बताया कि भेड़ो की कीमत चार से पांच लाख रुपए थी।

वही इस प्रकार अचानक से इतनी भेड़ों की मौत का मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।लोग यक़ीन नहीं कर पा रहे कि कुत्तों के हमले से इतनी भेड़ो की मौत हो सकती है।

कुछ लोग यह भी मान रहें हैं कि हो सकता है कि कुत्तों के अलावा दूसरे जंगली जानवर भी हमला कर सकतें हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us