Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फर्रुखाबाद:यूरिया की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख़्त हुए डीएम...आठ के विरुद्ध कार्यवाही..!

फर्रुखाबाद:यूरिया की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख़्त हुए डीएम...आठ के विरुद्ध कार्यवाही..!
Dm मानवेंद्र सिंह।फ़ाइल फ़ोटो

यूपी के फर्रुखाबाद ज़िले में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ डीएम मानवेंद्र सिंह ने सख़्त रुख अख्तियार किया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रूखाबाद:यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ताबड़तोड़ अभियान चलाए हुए हैं।बुधवार को डीएम के निर्देश पर यूरिया की कालाबाजारी में 08 विक्रेताओं पर कठोर क़ानूनी कार्यवाही की गई।

ये भी पढ़ें-Oppo कम्पनी ने लांच किया यह स्मार्टफोन..बस इतनी सी क़ीमत में मिल रहें हैं शानदार फीचर्स..!

कार्यवाही की जद में आए 03 विक्रेताओं के प्रमाण पत्र पूरी तरह से निरस्त कर दिए गए और 03 के प्रमाण पत्र निलम्बित व 02 विक्रेताओं के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।

आई0एफ0एफ0डी0सी0 कृषक सेवा केन्द्र बहोरिकपुर एवं मे0 किसान ​सेवा केन्द्र जहॉगीरपुर वि0ख0 कमालगंज द्वारा एक ही कृषक को मानक से अधिक यूरिया की बिक्री गई थी। जिलाधिकारी ने तत्काल जिला कृषि अधिकारी को उक्त विक्रेताओं के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए थे।

ये भी पढ़ें-International Dog Day:दुनियां भर में आज मनाया जा रहा है डॉग डे..क्या है इसके पीछे की कहानी.!

मे0आई0एफ0एफ0डी0सी0 कृषक सेवा केन्द्र खुदागंज,मे0 एग्रीजंक्शन वन स्टाप सेन्टर एवं कृषक परामर्श केन्द्र मंझना विकास खण्ड शमसाबाद एवं मे0 एग्रीजंक्शन वन स्टाप सेन्टर एवं कृषक परामर्श केन्द्र कुन्दन गनेशपुर वि0ख0 कमालगंज के यहां जांच में बिक्री रजिस्टर में अनियमितता पाई गई। जिलाधिकारी ने तत्काल उक्त खाद केन्द्रों को निलम्बित करने के दिए निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें-NEET JEE Exam 2020:गुरुवार से छात्रों का धरना..चौतरफ़ा घिरी सरकार..!

उल्लेखनीय है कि इस वक्त पूरे प्रदेश में यूरिया को लेकर किल्लत चल रही है।कांग्रेस ने यूरिया की किल्लत को लेकर योगी सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन भी किया है।जिसके क्रम में जिले के जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश शासन से दिए गए हैं कि यूरिया की कालाबाजारी न होने पाए।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us