Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh:दर्दनाक सड़क हादसे में दुल्हन की मौत, दूल्हा सहित 8 लोग घायल.!

Uttar Pradesh:दर्दनाक सड़क हादसे में दुल्हन की मौत, दूल्हा सहित 8 लोग घायल.!

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुल्हन की मौत हो गई और दूल्हे समेत आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी करने के बाद कार से परिवार सहित वापस लौट रहे दूल्हा दुल्हन सड़क हादसे का शिकार हो गए।तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।जिसमें सवार दुल्हन सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।मौके पर ही दुल्हन की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम नया नगला महरुपुर सहजू निवासी प्रदीप के साथ थाना कमालगंज के ग्राम कनकौली निवासी किरन का विवाह कायमगंज कस्बे के शिवाला भवन में आयोजित मुख्यमंत्री विवाह योजना में बुधवार को सम्पन्न हुआ था। समारोह में सभी विवाह के कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद प्रदीप जाटव विदा कराके किरन को कार से अपने घर कमालगंज ले जा रहा था। कार में उसके साथ उसकी बहन प्रियंका व उसका बहनोई नीरज पुत्र छविराम, लकी पुत्र प्रदीप, चाचा सतीश, चाची सीमा व दोस्त सुरेश चन्द्र पुत्र लालसाय निवासी हुसैनपुर नौखंडा भी बैठे थे।ओवरटेक करने के दौरान कार जैसे ही नवाबगंज थाना क्षेत्र के शुक्ररुल्लापुर के निकट ताराई गुरुकुल विद्यालय के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

दुघर्टनाग्रस्त कार

सूचना पर पहुंची पीआरबी 112 ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से कार से निकालकर उपचार के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के अनुसार किरन के पति की छह माह पूर्व मौत हो गई थी। किरन का विवाह प्रदीप के बड़े भाई दीपू के साथ हुआ था।दोनों परिवार की राजी से छोटे भाई प्रदीप के साथ किरन का विवाह हुआ था।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us