Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

बाँदा:खड़े ट्रक से जा टकराई कार..दो की मौत तीन गम्भीर..बेटे का शव लेने कानपुर जा रहा था परिवार..!

बाँदा:खड़े ट्रक से जा टकराई कार..दो की मौत तीन गम्भीर..बेटे का शव लेने कानपुर जा रहा था परिवार..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

बाँदा में आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

बाँदा:ज़िले के चिल्ला थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया।इस हादसे में में लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल है।घायलों को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि बाँदा की तरफ़ से आ रही एक कार सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं को बचाने के चक्कर मे एक खड़े ट्रक से जा टकराई जिसके चलते कार के परखच्चे उड़ गए।और उसमें बैठे हुए पांच लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए।

ये भी पढ़े-हमीरपुर:पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति मामले के मुख्य गवाह के ऊपर हुआ जानलेवा हमला..सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात..!

जानकारी के अनुसार बाँदा शहर के छोटी बाजार मोहल्ला निवासी फूलचंद्र 56 वर्ष पुत्र श्यामलाल गुप्ता का बेटा अनमोल कानपुर में रहकर पढ़ाई करता था। सोमवार की शाम उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मौत की खबर मिलते ही फूलचंद्र अपने पड़ोसी हर्षित 25 वर्ष पुत्र गणेश निवासी बन्योटा, रवि 30 पुत्र अवधेश, कुक्कू 30 वर्ष पुत्र फूलचंद्र , कार चालक संजय 35 वर्ष पुत्र बाबू सिंह निवासी डिग्गी चौराहा के साथ कार में बैठकर अनमोल का शव लेने जा रहे थे। तभी चिल्ला थानाक्षेत्र के पपरेन्दा गांव के समीप अन्ना मवेशी को बचाने के चक्कर में कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। कार में सवार फूलचंद्र और रवि की मौत हो गई। हर्षित और कुक्कू को कानपुर रेफर कर दिया गया। जबकि चालक संजय का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us