Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:फ़र्जी डिग्री के सहारे बीस सालों तक करता रहा शिक्षक की नौकरी..अब हुआ खुलासा.. रिकवरी के आदेश!

यूपी:फ़र्जी डिग्री के सहारे बीस सालों तक करता रहा शिक्षक की नौकरी..अब हुआ खुलासा.. रिकवरी के आदेश!
डेमो फ़ोटो

यूपी के बलिया ज़िले में सरकारी शिक्षक के पद पर तैनात एक आदमी बीते 20 सालों से फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी कर रहा था..विभाग ने जांच की तब इसका खुलासा हुआ है फ़र्जी शिक्षक को बर्खास्त करके रिकवरी के आदेश दिए गए है...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

बलिया:न सरकार को ख़बर लगी और न ही उस विभाग को जिसमें नौकरी करने वाला एक शख्स फ़र्जी डिग्री लगाकर बीते 20 सालों से नौकरी कर रहा था और उसके एवज में मोटी रकम सरकार से वसूल रहा था।ताज़ा मामला यूपी के बलिया जिले का है जहाँ एक सरकारी स्कूल में एक व्यक्ति बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर पिछले 20 सालों से शिक्षक की नौकरी कर रहा था।फ़र्जी डिग्री के सहारे धड़ल्ले से नौकरी करते हुए इस व्यक्ति ने 20 साल निकाल दिए।इस व्यक्ति का नाम नारायण जी यादव है,जो 6 दिसम्बर 1999 में बतौर सरकारी शिक्षक एक विद्यालय में नियुक्त हुआ था।फर्जी डिग्री दिखाकर नौकरी हथियाने वाले नारायण जी यादव ने बड़े ही चालाकी से विभाग की आंखों में धूल झोंककर 20 सालों तक नौकरी करता रहा।लेक़िन एक व्यक्ति की शिकायत पर हुई जांच के बाद यह सामने आया कि इसकी तो डिग्री ही फ़र्जी है।इस जालसाज शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर सरकार ने बर्खास्त कर दिया है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:यातायात प्रभारी ने जब काट दिया..ट्रैफ़िक पुलिस में ही तैनात जवान की बाइक का चालान!

बलिया के प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता ने बताया कि बिसौली के रहने वाले तारकेश्वर सिंह ने नारायण जी यादव के खिलाफ शिकायत की थी। साथ ही उसके बीएड के अंकपत्र व प्रमाणपत्र फर्जी होने के सबूत भी पेश किए थे। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार को मामले की जांच करने के लिए कहा गया। जांच में शिकायत सही पाई गई।जिसके बाद नरायन जी यादव को बर्खास्त किया गया है साथ ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाके शुरू से लेकर अब तक मिले वेतन की रिकवरी भी कराई जाएगी।

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश में अब तक 1300 शिक्षकों पर इस तरह की कार्रवाई हो चुकी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us