Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर कांड:विकास दुबे की माँ ने अपने बेटे के लिए जो बात कही है..वह बात शायद ही कोई माँ कह पाए..!

कानपुर कांड:विकास दुबे की माँ ने अपने बेटे के लिए जो बात कही है..वह बात शायद ही कोई माँ कह पाए..!
कानपुर कांड:विकास दुबे की माँ।फ़ोटो साभार-गूगल।

कानपुर कांड का मुख्य अभियुक्त बदमाश विकास दुबे फ़िलहाल पुलिस की पकड़ से दूर है।विकास की माँ अपने बेटे के इस कांड पर क्या कहती हैं..आइये जानते हैं युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में..

कानपुर:एक पुलिस उपाधीक्षक सहित आठ पुलिस कर्मियों को अपने गैंग के साथ मिलकर मौत के घाट उतारने वाले विकास दुबे की क़रीब 75 वर्षीय माँ सरला देवी ने एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा है कि उनके बेटे ने बहुत ही ग़लत काम किया है।उसको उसके किए की कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए पुलिस वाले उसका एनकाउंटर कर दें तो उन्हें कोई दुःख नहीं होगा।

ये भी पढ़ें-कानपुर कांड:विकास दुबे आख़िर है कौन..जिसने पूरे यूपी को हिला दिया है..!

विकास दुबे की माता ने बताया जो पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं, उनकी भी मां-बहन और बेटी होंगी जो उनको याद करके दुखी हो रही होंगी।ऐसे गलत काम करने वाले उनके बेटे को कानून जो भी सजा देगा उसमें उनको और उनके परिवार को कोई भी आपत्ति या दुख नहीं होगा।

ये भी पढ़े-कानपुर कांड:दो बदमाश ढ़ेर..पुलिस का सर्च अभियान जारी..सारी सीमाएं सील..!

विकास दुबे की माँ फ़िलहाल लखनऊ में हैं।वह वहाँ विकास के भाई दीप प्रकाश दुबे के परिवार के साथ रहतीं हैं।बता दें कि कई संगीन मामलों में वांछित चल रहे 25 हज़ार के इनामिया विकास दुबे को पकड़ने के लिए गुरुवार रात पुलिस ने दबिश दी थी।लेक़िन वहाँ पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें सीओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे।पुलिस लगातार विकास को पकड़ने के लिए अभियान तेज़ किए हुए है।इस दौरान विकास के दो साथी मारे भी गए हैं।लेकिन अब तक विकास पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us