Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर कांड:पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र मिश्रा सहित शहीद हुए आठ पुलिसकर्मी इन जिलों के रहने वाले थे..घटना के बाद पसरा है मातम..!

कानपुर कांड:पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र मिश्रा सहित शहीद हुए आठ पुलिसकर्मी इन जिलों के रहने वाले थे..घटना के बाद पसरा है मातम..!
कानपुर कांड:शहीद हुए पुलिसकर्मी।फ़ोटो साभार-सोशल मीडिया।

कानपुर देहात ज़िले में गुरुवार रात आपराधिक मामलों के वांछित विकास दुबे को पकड़ने पहुँची पुलिस टीम पर विकास दुबे और उसके साथियों ने हमला कर दिया था जिसमें एक पुलिस उपाधीक्षक समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

कानपुर:गुरुवार रात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने पहुँची पुलिस टीम पर हमला हो गया।हमले में एक क्षेत्राधिकारी समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हुए हैं।आइये जानते हैं जो शहीद हुए हैं वह किन जिलों के रहने वाले थे।

ये भी पढ़े-कानपुर एनकाउंटर:विकास दुबे आख़िर है कौन..जिसने पूरे यूपी को हिला दिया है..!

1-इस मुठभेड़ में शहीद हुए सीओ देवेंद्र मिश्रा मूल रूप से बाँदा ज़िले के ग्राम व पोस्ट महेवा थाना गिरवां के रहने वाले हैं।परिवार में पत्नी आस्था और दो बेटियां वैष्णवी और वैशारदी हैं। वैष्णवी मेडिकल की तैयारी कर रही है, जबकि वैशारदी अभी इंटर की छात्रा है।फ़िलहाल परिवार कानपुर में स्वरूपनगर इलाके में रहता है।

2-इसी मुठभेड़ में शहीद हुए उपनिरीक्षक महेश चंद्र यादव मूल रूप से रायबरेली ज़िले के वनपुरवा गाँव थाना सरेनी के रहने वाले हैं।यह वर्तमान में शिवराजपुर थाने के एसओ के पद पर तैनात थे।

3-शहीद हुए उपनिरीक्षक अनूप कुमार सिंह वर्तमान में मंधना चौकी इंचार्ज थे।यह मूल रूप से प्रतापगढ़ ज़िले के गाँव बेलखरी थाना मान्धाता के रहने वाले थे।
 
4-इस हमले में शहीद हुए एक और उपनिरीक्षक नेबू लाल मूल रूप से ग्राम मीती थाना हड़िया जिला प्रयागराज के रहने वाले थे।

 5-शहीद कांस्टेबल जितेंद्र पाल ग्राम व पोस्ट बरारी थाना रिफायनरी जनपद मथुरा के रहने वाले थे।

6-मूल रूप से जनपद झाँसी के मउरानीपुर गाँव के रहने वाले सुल्तान सिंह भी इस घटना में शहीद हुए हैं।

7-शहीद हुए कांस्टेबल बबलू कुमार ग्राम पोखर पांडेय थाना फतेहाबाद जनपद आगरा के रहने वाले थे। 

8-कांस्टेबल राहुल कुमार भी इस हमले में शहीद हुए हैं जो देवेंद्र पुरी थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद के रहने वाले थे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us