Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh Accident:बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा कार सवार एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Uttar Pradesh Accident:बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा कार सवार एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
Barabanki Accident:हादसे का शिकार हुई कार

यूपी के बाराबंकी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.हादसे में कार सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई.सभी एक ही परिवार के थे. Barabanki Road Accident Today

Road Accident In UP:यूपी में हर रोज सैकड़ो लोग सड़क हादसों में जान गंवा रहे हैं.हादसों की सबसे बड़ी वजह है तेज़ रफ्तार वाहनों का चलना.ऐसे ही एक दर्दनाक हादसे में यूपी के बाराबंकी में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई.हादसा बाराबंकी (Barabanki) जिले के कोतवाली रामसनेहीघाट-अयोध्या राजमार्ग स्थित नारायणपुर ग्राम के निकट हुआ है.

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि कार में सवार परिवार जिला अयोध्या के थाना पटरंगा का रहने वाला था और शादी समारोह के लिए सूरत गया था.जब ये लोग सूरत से कार के जरिए लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सिंह ने बताया कि इस बात की आशंका है कि कार चालक को झपकी लगने के कारण यह हादसा हुआ.उन्होंने बताया कि कार की गति काफी तेज थी और कार चालक राजमार्ग पर खड़े कंटेनर को देख नहीं पाया.

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 33 वर्षीय अजय कुमार वर्मा, उसकी 28 वर्षीय पत्नी सपना, आर्यन (आठ), यश (10), अजय के भाई रामजन्म (28) और कार चालक अजय कुमार यादव (36) के रूप में की गई है. Barabanki Car Accident

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us