Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:चोरी की आठ बाइकों सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार,ज़िले में लगातार पकड़े जा रहे वाहन चोर गिरोह!

फतेहपुर:चोरी की आठ बाइकों सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार,ज़िले में लगातार पकड़े जा रहे वाहन चोर गिरोह!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

इन दिनों ज़िले में अलग अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत विभिन्न बाइक चोर गैंगों का खुलासा हो रहा है।ताजा खुलासा बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:पुलिस अधीक्षक रमेश के निर्देशन में इन दिनों वाहन चोर गैंगों के विरुद्ध पुलिस का अभियान तेज है।नतीज़न बीते कुछ दिनों से अलग अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत बड़ी मात्रा में पुलिस ने चोरी की बाइकों सहित गैंग के कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
ताज़ा मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का है।जहां बिंदकी क़स्बे से ही पुलिस ने चोरी की आठ बाइकों सहित एक चोर को गिरफ्तार किया है जबकि उसका दूसरा साथी फ़रार हो गया है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:पुलिस को मिली दोहरी सफ़लता..बाइक चोर गैंग के साथ हाइवे के सरिया लुटरे हत्थे चढ़े..एसपी ने थपथपाई पीठ!

बिंदकी क्षेत्राधिकारी अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में बिंदकी कोतवाली के प्रभारी नंदलाल सिंह ने ज़रिए मुखबिर की सूचना पर बिंदकी क़स्बे में स्थित ईदगाह मैदान के पीछे एक बगीचे से चोरी की आठ बाइकों को बेचने की फ़िराक़ में मौजूद अभियुक्त ज्ञान सिंह(25)पुत्र  रामस्वरूप सिंह निवासी डांडा अमौली थाना जाफरगंज फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया।जबकि अभियुक्त ज्ञान सिंह का दूसरा साथी मान सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी डांडा अमौली पुलिस को चकमा देकर मौक़े से फरार हो गया।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:क्षेत्र में हावी स्कूलों में चोरी करने वाला गैंग..पुलिस अब तक नही कर सकी एक भी घटना का खुलासा!

घटना का खुलासा करते हुए एसपी रमेश ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि वह अपने ऐशो आराम को पूरा करने के लिए बाइके चुराता था फ़िर उन्हें अलग अलग जगहों पर बेच देता था।अभियुक्त ने यह भी बताया कि उसने इन बाइकों को फतेहपुर जिले के अलावा आस पास के जिलों से भी चुराई हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us