Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:सीएम योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक पोस्ट करना एक युवक को पड़ा भारी..पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा!

फतेहपुर:सीएम योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक पोस्ट करना एक युवक को पड़ा भारी..पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा!
फाइल फोटो

फेसबुक पर सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालना एक युवक को भारी पड़ गया..मामला असोथर थाना क्षेत्र का है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर: सोशल मीडिया में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक जनक पोस्ट डालना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक के विरुद्ध गंभीर धाराओं में असोथर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़े:योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके आवास पहुँची महिला..सौ रुपये के स्टांप पेपर पर लिखा था लव लेटर.!

क्या है पूरा मामला.?

दरअसल शुक्रवार रात क़रीब 8 असोथर थाना क्षेत्र के बलदेव का डेरा मजरे सरकंडी गाँव निवासी राजू सिंह यादव पुत्र जीतेन्द्र उर्फ मुनीम यादव ने अपने फेसबुक एकाउंट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शादी के सम्बंध में एक फोटो शेयर की साथ ही इस फोटो के साथ मुख्यमंत्री के विरुद्ध एक आपत्तिजनक टिप्पणी भी लिखी। जिसके बाद इस आपत्तिजनक पोस्ट की शिकायत स्थानीय भाजपा युवा नेता गौरव सिंह गौतम ने ट्विटर के माध्यम से डीजीपी कार्यालय को की। शिकायत के बाद डीजीपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फतेहपुर पुलिस को इस पर कार्यवाही करने के आदेश दिए।

दर्ज हुआ मुकदमा..आरोपी युवक की तलाश में जुटी पुलिस...

योगी आदित्यनाथ के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी युवक राजू सिंह यादव के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को आईपीसी की धारा 505 सेक्शन 2 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने भी लिया मामले पर संज्ञान...

इस मामले का संज्ञान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व नेता शलभमणि त्रिपाठी ने भी लिया है उन्होंने डीजीपी से इस मामले में शिकायत की है। शलभमणि का साफ़ तौर पर कहना है किसी भी नेता व व्यक्ति के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले ऐसे अराजकतत्वों को बक्सा नहीं जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us