Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:शहर के बीच चौराहे हुए विवाद में जमकर चले हॉकी डंडे..एक का सिर फटा,अस्पताल में भर्ती..पुलिस जाँच में जुटी!

फतेहपुर:शहर के बीच चौराहे हुए विवाद में जमकर चले हॉकी डंडे..एक का सिर फटा,अस्पताल में भर्ती..पुलिस जाँच में जुटी!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के पत्थरकटा चौराहे में मामूली कहासुनी के विवाद में दो पक्षो में मारपीट हो गई..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:शहर क्षेत्र में इस वक्त नवयुवकों के बीच वर्चस्व की जंग खून खराबे पर उतर रही है।छोटे छोटे गुटों में बंटे युवक आए दिन शहर के अलग अलग कोनो में आपस मे मारपीट करने में आमादा हैं।ऐसे मामलों में पुलिस की बढ़ती अनदेखी के चलते किसी दिन बड़ी घटना के होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:बांके बिहारी मंदिर में जीर्णोद्धार के नाम पर हुआ बड़ा घोटाला..भाजपा जिलाध्यक्ष ने शीर्ष नेताओं को पत्र लिख की शिकायत!

ताज़ा मामला शहर के बेहद व्यस्ततम चौराहों में से एक पत्थरकटा चौराहा का है जहाँ आज शाम  लड़को के एक गुट ने  होटल संचालक के भाई के साथ मारपीट की।मारपीट में होटल संचालक के भाई का सिर फट गया है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक दिन पहले भी हुआ था जमकर बवाल..चले थे ईंट पत्थर!

जानकारी के अनुसार बीते रविवार को पत्थरकटा चौराहे स्थिति उसी होटल में किसी बात को लेकर होटल संचालक के भाई और होटल आए आईटीआई रोड में रहने वाले कुछ लड़कों के एक गुट से कहासुनी हो गई जिसके बाद दोनों तरफ़ से खूब गाली गलौज भी हुई।
सूत्रों की माने तो होटल में मामूली कहासुनी से शुरू हुए विवाद में रविवार को ही दोनों पक्षो की ओर से जमकर पथराव किया गया था।लेक़िन आज देर शाम फिर से होटल आकर कुछ लड़को ने होटल संचालक के भाई के साथ मारपीट की जिसके चलते उसका सिर फट गया और उसे परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ हुआ बड़ा हादसा..मच गई अफ़रा तफ़री!

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us