Up Crime News: इंटर में पढ़ने वाले छात्र औऱ छात्रा का शव एक ही फंदे पर लटका मिला
On
उत्तर प्रदेश के हरदोई ज़िले में मंगलवार को पेड़ पर एक लड़की औऱ लड़के का शव एक ही फंदे पर लटका हुआ मिला है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. Hardoi Lover couple sucide news
Up Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई ज़िले में मंगलवार को एक बाग में पेड़ से लटके हुए युवक औऱ युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार थाना सांडी इलाके के सैदपुर गाँव में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने एक बाग में पेड़ पर युवक औऱ युवती के शव लटकते देख पुलिस को सूचना दी।Hardoi Lover Couple Suicide
लड़का नवाबगंज का सुनील यादव है जो इंटर का छात्र है औऱ लड़की शिल्पी कुशवाहा सैदपुर गाँव की है। दोनों के बीच प्रेम प्रंसग की बात कही जा रही है।

Tags:
Related Posts
Latest News
21 Sep 2026 22:56:15
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
