Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

उन्नाव कांड:रेप पीड़िता ने बताया एक्सीडेंट का सच!बढ़ेंगी आरोपी विधायक सेंगर की मुश्किलें?

उन्नाव कांड:रेप पीड़िता ने बताया एक्सीडेंट का सच!बढ़ेंगी आरोपी विधायक सेंगर की मुश्किलें?
फ़ाइल फ़ोटो

सड़क हादसे का शिकार हुई उन्नाव रेप पीड़िता का इलाज इन दिनों दिल्ली के एम्स अस्पताल में जारी है।जहाँ उनकी हालत में अब तेज़ी से सुधार हो रहा है,एक्सीडेंट के बाद पहली बार पीड़िता का बयान सामने आया है जो आरोपी विधायक की मुश्किलें और भी बढ़ा सकता है..पढ़े पूरी ख़बर विस्तार से युगान्तर प्रवाह पर।

दिल्ली:दुष्कर्म के आरोप में जेल में बन्द उन्नाव से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के विरुद्ध रेप हत्या और हत्या का प्रयास सहित कई और भी आपराधिक मुकदमें पीड़िता के कार एक्सीडेंट के बाद दर्ज हुए हैं।जिनकी जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है।आपको बता दे कि पीड़िता की कार का एक्सीडेंट बीते 28 जुलाई के दिन रायबरेली में एक ट्रक से हो गया था।इस सड़क हादसे में कार में सवार पीड़िता की चाची और मौसी की मौके पर ही मौत हो गाओ थी जबकि पीड़िता और कार चला रहे पीड़िता के वकील बुरी तरह घायल हो गए थे।

ये भी पढ़े-उन्नाव रेप केस-पीड़िता के कार एक्सीडेंट में साजिश की बू..ट्रक फतेहपुर के प्रसपा नेता का!

कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझती पीड़िता का शुरुआती इलाज लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में चला लेक़िन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पीड़िता को एयर एंबुलेंस से दिल्ली के एम्स लाया गया था।जहाँ अब उसकी हालत में लगातार तेजी से सुधार हो रहा है।

पीड़िता ने एक्सीडेंट के बारे में क्या बताया..

एक्सीडेंट के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कार और ट्रक की भिडंत के जरिए कुलदीप सिंह सेंगर ने मुझे मारने की साजिश रची थी। इसमें किसी को भी संदेह नहीं होना चाहिए। हादसे पर पीड़िता ने बताया कि मैंने देखा कि ट्रक हमारी कार को रौंदने के लिए सीधा हमारी तरफ आ रहा है। सेंगर ने मुझे मारने के लिए इस साजिश को अंजाम दिया। वह कैद में रहकर भी किसी भी हद तक जा सकता है। मेरे वकील जो गाड़ी चला रहे थे उन्होंने कार को बैक करने की कोशिश की, ताकि बचा जा सके। ऐसा करने से पहले ट्रक कार को टक्कर मार चुका था। मुझे अभी भी दर्द है और चल भी नहीं सकती हूं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us