Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

उन्नाव रेप केस-सीबीआई ने दस नामज़द व बीस अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा...फतेहपुर से विधायक व राज्यमंत्री के दामाद भी आरोपियों में शामिल!

उन्नाव रेप केस-सीबीआई ने दस नामज़द व बीस अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा...फतेहपुर से विधायक व राज्यमंत्री के दामाद भी आरोपियों में शामिल!
दुर्घटनाग्रस्त कार

उन्नाव रेप केस पीड़िता के कार एक्सीडेंट मामले में सीबीआई ने दस नामज़द और अज्ञात के खिलाफ हत्या व हत्या की साजिश सहित कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.. पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

लखनऊ:उन्नाव रेप केस पीड़िता के कार एक्सीडेंट मामले में पीड़िता के जेल में बन्द चाचा की तरफ़ से आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व उसके भाई सहित 10 लोगों के विरुद्ध नामजद और 20 अज्ञात लोगो के विरुद्ध हत्या,हत्या की साज़िश,हत्या का प्रयास सहित कई गम्भीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।जिसके बाद अब सीबीआई मुकदमा क़ायम कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों में राज्यमंत्री के दामाद भी शामिल...

पीड़िता के कार एक्सीडेंट मामले में जिन दस ज्ञात लोगों के विरुद्ध सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है उनमें राज्य सरकार में राज्यमंत्री व फतेहपुर के हुसैनगंज विधानसभा सीट से विधायक रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ़ धुन्नी सिंह के दामाद अरुण सिंह भी शामिल है।अरुण सिंह वर्तमान में उन्नाव के नवाबगंज विकासखंड के ब्लाक प्रमुख है।
इसके अलावा बताया जा रहा है कि अरुण सिंह रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भी बेहद क़रीबी है।

ये भी पढ़े-उन्नाव रेप केस-पीड़िता के कार एक्सीडेंट मामले में सीबीआई जांच के लिए केंद्र ने दी मंजूरी..पीड़िता की हालत अभी भी नाज़ुक!

इस मामले पर राज्य मंत्री धुन्नी सिंह ने कहा कि हां वो हमारे दामाद हैं।उनका दामाद होना कोई अपराध नहीं है। सामाजिक रिश्तों में कोई भी किसी का दामाद, भतीजा, भाई हो सकता है। जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल कर रही हैं, जो भी चीजें होंगी वो सामने आ जाएंगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us