
Kaushambi News: तिहरे हत्याकांड से दहला कौशाम्बी, सो रहे ससुर, दामाद और बेटी पर बरसाई गोलियां ! गुस्साए ग्रामीणों ने घरों में लगा दी आग
Triple Murder In Kaushambi: यूपी के कौशाम्बी से ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जमीनी विवाद में झोपड़ी किनारे सो रहे ससुर,बेटी और दामाद को गोलियों से भून डाला, घटना की सूचना पर ग्रामीणों व मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए आधा दर्जन घरों को आग के हवाले कर दिया. मौके पर एसपी कौशाम्बी समेत कई थानों का पुलिस बल पहुंचकर हालात को संभालने में जुट गया है.
हाईलाइट्स
- यूपी का कौशाम्बी जिला दहल उठा ट्रिपल मर्डर से, आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंके घर
- झोपड़ी किनारे सो रहे ससुर, दामाद और बेटी की गोली मारकर हत्या से हड़कम्प
- घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात, जमीनी विवाद बताया जा रहा मर्डर की वजह
Kaushambi shocked by triple murder :
कौशाम्बी जिला गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो वह अपने होश खो बैठे और जमकर हंगामा काटने के साथ ही आधा दर्जन घरों में आग लगा दी. सूचना पर भारी पुलिस बल हालात को काबू करने में जुट गई है. सोते समय जिस तरह से तीन लोगों की हत्या की गई है. उससे लोगों में गुस्सा ज्यादा है. उधर पुलिस घटना की जांच कर रही है.

ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से कौशाम्बी जिला दहल उठा. यहां संदीपन घाट कोतवाली के पंडा चौराहा में गुरुवार की रात झोपड़ी किनारे सो रहे ससुर, दामाद और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा. सूचना पर इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया.

जानकारी के मुताबिक कौशाम्बी जिले के संदीपन घाट स्थित पंडा चौराहा में झोपड़ी में रहने वाले 62 वर्षीय होरीलाल का कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था. बताया जा रहा कि होरीलाल के साथ उस झोपड़ी में दामाद शिवसागर और बेटी बृजकली भी रहती थी. तीनों झोपड़ी किनारे सो रहे थे.

क्या कहना है एसपी का (Kaushambi Tripal Murder News)

