Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

आगरा यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा कार सवार पाँच लोग जिंदा जले.!

आगरा यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा कार सवार पाँच लोग जिंदा जले.!
जलती हुई कार।फ़ोटो साभार-ANI

यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार भोर पहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है,जिसमें कार सवार सभी पाँच लोगों की मौत हो गई है.पढें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

आगरा:आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार पाँच लोग जिंदा जलकर मर गए हैं।कार की टक्कर सामने से आ रहे तेज़ रफ़्तार कंटेनर से हो गई जिसके बाद कार में आग लग गई औऱ देखते ही देखते कार में सवार पाँच लोग जिंदा जल गए।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार लखनऊ के नंबर की गाड़ी UP 32 KW 6788 में सवार होकर पांच लोग दिल्ली जा रहे थे। कार यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा के खंदौली इलाके में पहुंची थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी।कंटेनर की टक्कर के बाद कार धू धूं कर जलने लगी।किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।जब तक पुलिस और दमकल की टीम पहुँचकर आग पर काबू पाती तब तक पाँचों जलकर मर चुके थे।

हादसे पर सीएम योगी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को मौक़े पर पहुँच हर सम्भव मदद किए जाने का निर्देश दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us