Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:मौत की नींद सुला दिया गया विजय शंकर तिवारी का पूरा परिवार..बदमाशों ने रेत डाले पाँच गले..!

यूपी:मौत की नींद सुला दिया गया विजय शंकर तिवारी का पूरा परिवार..बदमाशों ने रेत डाले पाँच गले..!
Pryagraj news घटनास्थल पर मौजूद भीड़।फ़ोटो गूगल

प्रयागराज ज़िले के सोराँव थाना क्षेत्र अंर्तगत एक ही परिवार के पांच लोगो की निर्मम हत्या से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

प्रयागराज:शनिवार देर रात ज़िले के सोरांव थाना क्षेत्र अंर्तगत हुई एक ही परिवार के पाँच लोगों की हत्या से पूरे प्रदेश में हड़कम्प मच गया है।बदमाशों ने देर रात सोते वक्त ही पांचों लोगों का धारदार हथियार से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया।मरने वालों में दो नाबालिग बच्चे और एक महिला भी शामिल हैं।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:शव यात्रा से लौट रहे परिवार का हुआ एक्सीडेंट..पहुंचे अस्पताल..वज़ह कुछ और बताई जा रही है.!

जानकारी के अनुसार प्रयागराज जिले के सोरांव थाना क्षेत्र के यूसुफपुर सेवइत गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात हमलावरों ने विजय शंकर तिवारी के घर धावा बोल दिया।उस वक्त घर में विजय शंकर तिवारी (55), उनके बेटे सोनू (30), सोनू की पत्नी सोनी (27), सोनू के दो बच्चे कुंज(3) और कान्हा(7) मौजूद थे।सभी गहरी नींद में रहे होंगे क्यों कि पड़ोसियों ने भी रात में घर के अंदर किसी तरह का शोर शराबा नहीं सुना।इसी का फायदा उठाते हुए हमलावरों ने पांचों का एक एक कर धारदार हथियार से गला रेत दर्दनाक मौत के घाट उतार दिया।

रविवार सुबह जब विजय शंकर तिवारी के यहां से बहुत देर तक कोई नहीं निकला तो पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।जब पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई तो सबके होश उड़ गए।घर मे चारो तरफ खून और लाशें थीं।

फ़िलहाल मौक़े पर पुलिस के उच्चाधिकरी मौजूद हैं।फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है।पुलिस प्रथम दृष्टया इस जघन्य हत्याकांड को किसी पुरानी गहरी रंजिश से जोड़कर देख रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us