Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Meerut News: करवा चौथ में जीजा संग फरार हुई पत्नी ! पहले पति से जमकर कराई शॉपिंग

Meerut News: करवा चौथ में जीजा संग फरार हुई पत्नी ! पहले पति से जमकर कराई शॉपिंग
मेरठ में पत्नी अपने जीजा संग हुई फरार, फोटो साभार सोशल मीडिया

Meerut News: मेरठ से बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इधर पत्नी के लिए खुद भी करवाचौथ का व्रत रखता रहा. करवाचौथ का सारा सामान भी दिलाया जब घर पहुंचा तो पत्नी अपने जीजा के साथ जेवर गहने और करवाचौथ का सामान लेकर नौ दो ग्यारह हो गयी.पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं.


हाईलाइट्स

  • मेरठ से अजीबोगरीब मामला, करवाचौथ पर पत्नी ने पति को दिया धोखा
  • करवाचौथ की शॉपिंग करवाई और बाद में जीजा के साथ हुई फरार
  • सामान भी ले उड़ी , पीड़ित पति पहुंचा एसएसपी ऑफिस, लगाई गुहार

Wife cheated on husband in Meerut :

आज करवाचौथ का पर्व मनाया जा रहा है. एक पत्नी के लिए उसके जीवन में सबसे बड़ा व्रत करवाचौथ ही है. पत्नियां अपने पतियों की सलामती और लंबी आयु के लिए ये व्रत रखती हैं. मेरठ में पति-पत्नी के रिश्तों को ही इस कलयुगी पत्नी ने तार-तार कर दिया. वजह जानकर आप भी सन्न रह जाएंगे.

 

पति को धोखा देकर पत्नी जीजा संग हुई फरार

मेरठ के जॉनी थाना क्षेत्र के सिसौला कला गांव से ऐसा मामला सामने आया है. जिसे सुन आप दंग रह जाएंगे. पत्नी ने पति को करवाचौथ पर ऐसा उपहार दिया कि पूछिये मत.खुशी-खुशी पति ने करवाचौथ की पत्नी को खरीददारी कराई. यही नहीं लगातार अपनी पत्नी के लिए व्रत भी रखता आ रहा था. साड़ी लेने गया पति जब घर पहुंचा तो पत्नी घर से गायब थी. जानकारी की गई तो पता चला कि वह अपने जीजा के साथ सारा सामान लेकर भाग निकली है. 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक मेरठ जानी क्षेत्र के सिसौला गांव में रहने वाला अशोक का विवाह 5 वर्ष पूर्व अमहेड़ा गांव निवासी प्रिया से हुआ था.इन दोनों का 18 महीने का बेटा भी है. बताया जा रहा है कि करवाचौथ व्रत को लेकर घर में तैयारी की जा रही थी.अशोक ने पत्नी को करवाचौथ का सामान दिलाया. उसके लिए साड़ी लेने गया हुआ था. जब अशोक घर पहुंचा तो बीवी-बच्चा दोनों गायब थे. छानबीन की तो जेवर व करवाचौथ का सामान भी नहीं था. आसपास पता किया बाद में जानकारी हुई कि पत्नी को उसका जीजा बहलाफुसला कर भगा ले गया.

एसएसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार

अशोक को पत्नी के जीजा के साथ पहले भी शक हुआ था. जिसका विरोध कई बार किया. पीड़ित अशोक पत्नी की धोखाधड़ी से आहत होकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा और अपनी आपबीती बताई. अशोक ने बताया कि उसकी पत्नी का जीजा आपराधिक किस्म का है. उसने बहन और मेरा परिवार बर्बाद कर दिया है. अशोक का कहना है कि अबतक करवाचौथ का व्रत मैं भी पत्नी के लिए रखता था. लेकिन अब से नहीं रखूंगा. 

इस गम्भीर मामले में एसएसपी रोहित सजवाण ने थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैं.

Related Posts

Latest News

रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी में पत्रकार अविनाश मिश्र को मिली अहम जिम्मेदारी, अनुप वर्मा प्रबंधक और डॉ. आरएन त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी में पत्रकार अविनाश मिश्र को मिली अहम जिम्मेदारी, अनुप वर्मा प्रबंधक और डॉ. आरएन त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित
रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी ऑफ लखनऊ की नई प्रबंधसमितियों का गठन हो गया है. चारबाग स्थित रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल की...
UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े

Follow Us