Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kedarnath Helicopter Crash : केदारनाथ में श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश पायलट सहित सभी की मौत

Kedarnath Helicopter Crash : केदारनाथ में श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश पायलट सहित सभी की मौत
Kedarnath Helicopter Crash

उत्तराखंड के केदारनाथ में मंगलवार को श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. पायलट सहित सभी सवारों की मौत हो गई है. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. Kedarnath Helicopter Crashed News In Hindi

Kedarnath Helicopter Crash : केदारनाथ में मंगलवार को बड़ा दर्दनाक हादसा ( kedranath Helicopter Haadsa ) हुआ है, यहां श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा एक हेलीकॉप्टर तय स्थान पर पहुँचने से पहले क्रैश हो गया, हेलीकॉप्टर में आग लग गई, उसमें सवार पायलट सहित सभी लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में दो पायलट सहित 7 लोग सवार थे.

जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे केदारनाथ बेस कैम्प ( Kedaranath Helicopter Accident News ) से नारायण कोटि गुप्तकाशी के लिए श्रद्धालुओं को लेकर निकला था. औऱ पौने बारह बजे के करीब गरूड़चट्टी के पास क्रैश हो गया. बताया जा रहा कि घने कोहरे औऱ खराब मौसम की वजह से पायलट को रास्ता समझ नहीं आया औऱ हेलीकॉप्टर एक चट्टान से टकरा गया. 

मृतकों में हेलीकॉप्टर के पायलट अनिल कुमार सहित उर्वी बरार (25), कुर्ती बरार (30),  पूर्वा रामानुज  (26), प्रेम कुमार वी (63), सुजाता (56) कला (60) की मौत हो गई. मौके पर मौजूद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हेलीकॉप्टर क्रैश होने से कई हिस्सों में टूट गया है और बीच का हिस्सा जलकर राख हो गया है.

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दुख जताया है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. सीएम योगी ने ट्वीट में लिखा कि- "उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट समेत अनेक तीर्थयात्रियों का निधन अत्यंत दुःखद है.प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें, यही प्रार्थना है.मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं.ॐ शांति!'

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में हुए हादसे पर दुख जताया.उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है.राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है.इस दु:खद घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए.'

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us