Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर:कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन में धमाका..मची अफ़रा तफ़री!

कानपुर:कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन में धमाका..मची अफ़रा तफ़री!
फाइल फोटो

बुधवार देर शाम कानपुर सेंट्रल से भिवानी जाने वाली ट्रेन कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन जब बर्राजपुर स्टेशन में खड़ी थी तो जोरदार धमाका हो गया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

कानपुर: देश मे बढ़ रही आतंकवादी घटनाओं को लेकर हर कोई परेशान व क्रोधित है।लेक़िन हाल फिलहाल के दिनों में जिस तरह देश मे आतंकवादी गतिविधियों में तेजी आई है वह कंही न कंही भारत मे रहने वाले हर नागरिक के लिए चिंता का सबब बनी हुई है।

ताजा मामला कानपुर का है जहाँ बुधवार देर शाम क़रीब 7 बजकर 10 मिनट पर कानपुर सेंट्रल से भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस में बर्राजपुर रेलवे स्टेशन में जोरदार धमाका हो गया।धमाके के बाद पूरी ट्रेन में अफ़रा-तफ़री का माहौल हो गया।हालांकि इस धमाके में अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर सेंट्रल से जैसे ही कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन बर्राजपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई जाके तो एक जनरल डिब्बे के टॉयलेट में जोरदार धमाका हो गया,धमाके से टॉयलेट की छत उड़ गई और पूरी बोगी में धुंआ ही धुंआ भर गया जिसके चलते पूरी बोगी में भगदड़ मच गई।बताया जा रहा है कि धमाका कम तीव्रता का था जिसके चलते किसी के हताहत होने की ख़बर नही है।धमाके की खबर से मौक़े पर भारी पुलिस फ़ोर्स पहुंचकर घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर कर है।

लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जिस बोरी में विस्फोटक था वह किस प्रकार का और कौन सा था।पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुटी हुई है।धमाके से सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़े हुए है जिसके चलते पूरे प्रदेश में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us