Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कमलेश तिवारी हत्याकांड:हत्यारों को पिस्टल मुहैया कराने वाला फतेहपुर का..गिरफ्तार.!

कमलेश तिवारी हत्याकांड:हत्यारों को पिस्टल मुहैया कराने वाला फतेहपुर का..गिरफ्तार.!
आरोपी यूसुफ

कमलेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने फतेहपुर के रहने वाले यूसुफ नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।यूसुफ पर आरोप है कि उसने हत्या में प्रयोग हुआ पिस्टल हत्यारोपियों को मुहैया कराया था।पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:कमलेश तिवारी हत्याकांड को लेकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी का क्रम जारी है।आज गुजरात एटीएस और यूपी एटीएस की संयुक्त टीमों ने कमलेश तिवारी के हत्यारों को पिस्टल मुहैय्या कराने वाले युसुफ नाम के एक व्यक्ति को कानपुर से गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़े-Big Breaking:हिन्दू नेता कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े लखनऊ में गोली मारकर हत्या..चाकुओं से किया 15 बार वार.!

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जारी की गई प्रेस नोट के अनुसार अभियुक्त यूसुफ फतेहपुर ज़िले के हथगाम थाना क्षेत्र के रायपुर मुआरी गाँव का रहने वाला है।जो पिछले कई सालों से गुजरात के सूरत में आता जाता रहता था।अभियुक्त से एटीएस की टीमें विस्तृत पूछताछ जारी किए हुए हैं।

अब तक कौन कौन हो चुके गिरफ्तार..

18 अक्टूबर को लखनऊ के खुर्शेदबाग में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की की हत्या कर दी गई थी।गुजरात एटीएस ने साजिश रचने के आरोप में मौलाना मोहसिन शेख सलीम, रशीद अहमद पठान और फैजान को गिरफ्तार किया।

ये भी पढें-कमलेश तिवारी हत्याकांड का खुलासा.. आरोपी गिरफ्तार.!

पूछताछ में हत्या करने वालों के नाम सूरत के ही रहने वाले अशफाक और मोइनुद्दीन के नाम सामने आए थे।गुजरात एटीएस ने 22 अक्टूबर को दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। हत्यारोपियों की मदद के आरोप में नागपुर से आसिम, बरेली से मौलाना कैफी, नावेद, रईस, आसिफ और अब कामरान की गिरफ्तारी हुई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us