Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Jalaun News: जालौन में कलयुगी पति ने पत्नी की हत्या कर लाश को घर में दफनाया ! आरोपित पति को सुनाई गई आजीवन कारावास की सज़ा

Jalaun News: जालौन में कलयुगी पति ने पत्नी की हत्या कर लाश को घर में दफनाया ! आरोपित पति को सुनाई गई आजीवन कारावास की सज़ा
पत्नी की हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई पति को आजीवन कारावास की सजा

जालौन में कलयुगी पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद शव को घर के कमरे की जमीन में दफना दिया. मामला करीब 4 वर्ष पुराना है, इस मामले में जिले की सत्र न्यायालय ने आरोपित को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, इसके साथ ही 1 लाख 25 हज़ार रुपये का कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया है.


हाईलाइट्स

  • जालौन में 4 वर्ष पहले पति ने पत्नी की हत्या कर घर में दफना दिया था
  • शव को दफनाने के बाद ऊपर से बना दिया फर्श, मृतका की माँ को हुआ था शक
  • पुलिस ने आरोपित को गिरफ़्तार कर भेजा था जेल, आज कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Husband killed his wife and buried her body at home : यूपी के जालौन में 4 वर्ष पहले एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी, इस मामले में मृतक महिला की मां ने मुकदमा दर्ज कराया था. न्याय की आस में आखिर जिला सत्र न्यायालय ने बड़ा ही अहम फैसला सुनाया है. चलिए आपको बताते हैं कि वह घटना क्या थी जिसके बाद पति को कोर्ट की ओर से ये सजा सुनाई गई.

पति ने की थी पत्नी की हत्या, 4 वर्ष बाद आया ये फैसला

जालौन जिले के एक गांव में करीब 4 वर्ष पहले पति के द्वारा षड्यंत्र के तहत पत्नी की हत्या के मामले में जालौन जिला सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है. आरोपित पति को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है साथ ही 1 लाख 25 हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. 4 वर्ष बाद मृतका की मां को सही न्याय मिला है.

पत्नी की हत्या कर करता रहा ससुरालीजनों को गुमराह

दरअसल मामला जालौन जिले का है यहां सरसौखी गांव निवासी उर्मिला ने अपनी बेटी विनीता का विवाह 2011 में मुहल्ला नया राम नगर निवासी प्रमोद कुमार से किया था, प्रमोद दिल्ली की प्राइवेट कम्पनी में जॉब करता है. बताया जा रहा कि विनीता की बात उसकी माँ से 2018 तक बराबर होती रही, फिर बीच मे प्रयास किया तो बात नहीं हुई, जब प्रमोद से पूछा तो वह गुमराह करने लगा, शक पर मां उर्मिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की.  जिसके बाद पुलिस ने प्रमोद को दिल्ली से उरई बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की. आखिरकार प्रमोद ने सच्चाई उगल दी, पत्नी की हत्या करने वाला और कोई नहीं बल्कि उसका पति ही निकला.

पत्नी की हत्या कर शव को कमरे में दफनाया

इतना ही नहीं उसने विनीता के शव को किसी को पता न चले घर के अंदर कमरे की जमीन खोदकर गाढ़ दिया. इस मामले में डीएम के निर्देश पर उस जगह की खुदाई कराई गई, खुदाई के दौरान कंकाल के साथ साड़ी निकली, जिसकी पहचान विनीता के रूप में हुई. 4 जनवरी 2020 को विनीता की माँ ने प्रमोद पर मुदकमा दर्ज कराया. जिसपर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. आज जिला सत्र न्यायालय में इस मामले में फैसला सुनाया जाना था, 4 वर्ष बाद इस मामले में जिला जज लल्लू सिंह ने प्रमोद कुमार को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इसके साथ ही एक लाख 25 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया.

Related Posts

Latest News

फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के जरिए 10 कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला जांच के घेरे में आ गया है....
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us