Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Jaipur-Mumbai Train Firing : चलती ट्रेन में खूनी खेल, RPF जवान ने ASI समेत तीन यात्रियों को मार दी गोली, चारों की मौत

Jaipur-Mumbai Train Firing : चलती ट्रेन में खूनी खेल, RPF जवान ने ASI समेत तीन यात्रियों को मार दी गोली, चारों की मौत
जयपुर मुंबई ट्रेन में आरपीएफ जवान का गोलीकांड, एएसआई समेत 4 की मौत

महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है.ट्रेन में एस्कार्ट में लगे आरपीएफ जवान ने ट्रेन के अंदर अपने एएसआई के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.इस गोलीकांड की चपेट में तीन यात्री भी आ गए.जिसमें एएसआई समेत 4 की दर्दनाक मौत हो गई.गोलीबारी की तड़तड़ाहट से यात्रियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में रेलवे पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा, हत्यारोपित जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है.


हाईलाइट्स

  • जयपुर-मुम्बई पैसेंजर ट्रेन में गोलियों की तड़तड़ाहट से यात्रियों में हड़कम्प
  • आरपीएफ के जवान ने ट्रेन में सहकर्मी एएसआई को मारी गोली,तीन यात्रियों को भी लगी गोली
  • चारों की मौत से हड़कम्प,हत्यारोपित जवान को किया गया गिरफ्तार

Firing in Jaipur-Mumbai train stirred up : जयपुर-मुंबई पैसेंजर ट्रेन में करीब 4 से 5 के बीच सुबह के वक्त जब यात्री ट्रेन में सो रहे थे.ट्रेन पालघर स्टेशन से कुछ दूरी पर पहुंची थी. तभी ट्रेन के अंदर गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया. ट्रेन के कोच पर मौजूद आरपीएफ का एक जवान हाथ में बंदूक लिए अपने एएसआई के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहा था.

फायरिंग के दौरान आस-पास मौजूद 3 यात्रियों को भी गोली लगी. हादसा इतना बड़ा था कि एएसआई समेत चारों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद से महाराष्ट्र में हड़कंप मच गया है. आखिर आरपीएफ के जवान ने अपने सीनियर को गोली क्यों मारी और यात्रियों का क्या कसूर था. फिलहाल इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ,रेलवे पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. आरोपी आरपीएफ के जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जयपुर-मुम्बई ट्रेन में गोलीकांड से हड़कम्प 4 की मौत

महाराष्ट्र के पालघर स्टेशन से कुछ ही दूरी पर निकली जयपुर-मुंबई (12956) पैसेंजर ट्रेन में सोमवार तड़के सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया. जब गोलियों की तड़तड़ाहट से ट्रेन के अंदर अफरा-तफरी मच गई. चलती ट्रेन के बी 5 कोच में एस्कार्ट में तैनात आरपीएफ के जवान चेतन सिंह ने सर्विस बंदूक से अपने एएसआई टीकाराम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. जिसमें एएसआई लहूलुहान हालत में नीचे गिर पड़े.इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे आसपास मौजूद 3 यात्री भी गोलीकांड का शिकार हो गए. इस गोलीकांड में एएसआई समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

यात्रियों में दहशत का माहौल घटनास्थल पर आरपीएफ के अधिकारी मौजूद

जयपुर-मुम्बई ट्रेन में हुई गोलीबारी वापी-बोरीवली के बीच बताई जा रही है.यह ट्रेन गुजरात से मुम्बई जा रही थी.घटना के बाद से यात्रियों में दहशत का माहौल बना हुआ है. वह कुछ भी नहीं समझ पा रहे कि, आखिर यह हुआ कैसे. घटना की सूचना पर रेलवे पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई.चारों शवों को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है.

वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होना चाह रहा था हत्यारोपित, गिरफ्तार

यह भी बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित चेतन सिंह चेन पुलिंग कर फरार हो गया था.पहले से ही जगह-जगह मौजूद आरपीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. हत्यारोपी चेतन सिंह कांस्टेबल के पद पर तैनात है.उससे लगातार पूछताछ की जा रही है कि उसने अपने सीनियर टीकाराम पर गोली क्यों चलाई क्या कोई विवाद था.या सिपाही मानसिक रोगी है.इन सब बिन्दुओ की पड़ताल की जा रही है.

ट्रेन गोलीकांड में दहशत के वो क्षण,कूदकर भागे यात्री

ट्रेन में तड़के सुबह जो गोलीकांड हुआ,उससे यात्रियों में दहशत बनी हुई है. आरपीएफ जवान ने फायरिंग पेंट्री कोच से शुरू की और बी 5 कोच तक ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की .यात्रियों का कहना है कि हम सब सो रहे थे, अचानक धमाके की आवाज आई और जाग गये,पहले लगा ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है.लेकिन कुछ देर बाद लगातार गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी.और देखा तो एक जवान बंदूक ताने फायरिंग कर रहा था,बड़ा ही खौफ़नाक मंजर था. और नीचे लाशें बिछी हुईं थीं.सूत्रों की माने तो ट्रेन धीमी हुई तो कुछ यात्री कूदकर उतर भी गए.क्योंकि जिस तरह जवान गोली चला रहा था उससे लग रहा था कि वह किसी को नहीं छोड़ेगा.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us