
फ़तेहपुर:आख़िर कैसे हो अपराध नियंत्रण जब ध्यान लगा है वसूली पर.?
On
फ़तेहपुर में क़रीब क़रीब हर कस्बे के पुलिस अफसर बदल दिए गए,यहां तक कि थाने चौकियों तक को उलट पलट दिया गया है।खुद गोरखपुर वाले बाबा ने अलग अलग मंचो से उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने की प्रतिज्ञा की लेकिन उत्तर प्रदेश के फतेहपुर ज़िले की असलियत कुछ और ही बया
फतेहपुर: बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पैगंबरपुर क़स्बे का है जहां आज दोपहर में जुएँ की फड़ सजी थी,उसी फड़ में बिंदकी कोतवाली में तैनात आरक्षी कन्हैया ,आरक्षी हेमंत वर्मा व आरक्षी अनुज कुमार पहुंचकर जुआड़ियों को जुआँ खिलाने के एवज में पैसे की माँग करने लगे,जिस पर जुआड़ियों ने हामी भर ली और जुएँ की फड़ से पैसे निकालकर आरक्षियों को दे दिए,इस पूरे घटनाक्रम का वहाँ खड़े एक शख्स ने वीडियो बना लिया औऱ सोसल मीडिया में वायरल कर दिया, जहां एक ओर इस वीडियो से फतेहपुर पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्रचिन्ह उठ रहा है वहीं दूसरी ओर आए दिन वसूली के वायरल होते वीडियो से पुलिस की किरकिरी भी खूब हो रही है।

Tags:
Related Posts
Latest News
07 Nov 2026 09:38:41
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
